Skip to main content

Aaj Tak24x7

गणेश उत्सव एवं ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित एवं थाना प्रभारियों की ली गयी बैठक*

*गणेश उत्सव एवं ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित एवं थाना प्रभारियों की ली गयी बैठक

*👉 गणेश उत्सव एवं ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर व्यवस्था के सम्बंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश*

*👉 छोटी से छोटी घटना की जानकारी लगने पर तत्काल पहुचें मौके पर, करें विधि सम्मत कार्यवाही*

*👉 विध्न संतोषी तत्वों पर रखी जाये निगाह, सक्रीय गुण्डे बदमाशों के विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड का ध्यान मे रखते हुये करें प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही*

 

 

आज दिनॉक 30-8-25 को दोपहर 3-30 बजे पुलिस कंट्रोलरूम जबलपुर में गणेश उत्सव एवं ईद मिलाद-उन-नबी पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर / अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी की उपस्थिति में बैठक ली गयी। बैठक में राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

आपके द्वारा बैठक मे सर्वप्रथम गणेश उत्सव पर्व एवं ईद मिलाद-उन-नबी पर्व के सम्बंध में राजपत्रित अधिकारियों से उनके अनुभाग के थानो में आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं जुलूस की जानकारी ली गयी तथा सभी को निर्देशित किया गया कि जुलूस का जो पारम्परिक रूट है उसी रूट से जुलूस निकाला जावेगा। संवेदनशील स्थानों पर फिक्स पिकेट्स लगाये जाये।

थाना क्षेत्र में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने वाली समितियों, आयोजकों, डीजे, लाईट के संचालकों, एवं भण्डारे का आयोजन करने वालों तथा जुलूस निकालने वाली समितियों के सदस्यों की बैठक लेकर सभी को स्पष्ट रूप से बताये कि पण्डाल में सीजफायर एवं रेत से भरी बाल्टी आवश्यक रूप से रखना सुनिश्चित करें ताकि छोटी-मोटी अग्नि दुर्घटना को तत्काल नियंत्रित किया जा सके। दान पेटी को रात्रि मंे जब पण्डाल को बंद करते है, पण्डाल मे न रखकर अध्यक्ष/कोषाध्यक्ष के पास सुरक्षित रखवाया जाये क्योंकि कई बार दान पेटी चोरी होने की घटनायें हो जाती है जिससे विवाद की स्थिति निर्मित होती है। पण्डाल को चारो तरफ कनात से अच्छी तरह घिरवाया जाये ताकि पण्डाल मे कोई मवेशी न घुस सके, कई बार प्रसाद खाने के लिये मवेशी घुस कर प्रतिमा को छतिग्रस्त कर देते है जिससे अप्रिय स्थिति निर्मित होती है।

थाना क्षेत्र मे स्थापित की जाने वाली प्रत्येक गणेश प्रतिमा की जवाबदारी थाने मे पदस्थ आरक्षक/प्रधान आरक्षक /सहायक उप निरीक्षक एवं बीट प्रभारी की सुनिश्चित की जावे जो प्रतिमा स्थापित होने से विसर्जन होने तक पूरी जानकारी रखेंगे। इसके साथ ही रात्रि एवं प्रभात चैक गस्त अधिकारी हर घंटे पण्डालों को चैक करते हुये वालियंटिर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुये पण्डाल मे रखे गये रजिस्टर में हस्ताक्षर करेंगे। जहॉ जहॉ पूर्व में विवाद हुये है, एैसे स्थानों पर निगाह रखें, तथा संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुये एैसे स्थानों पर फिक्स प्वाईट लगायें जाये तथा जो भी अधिकारी कर्मचारी लगाये जाये उन्हें ब्रीफ कर लगाये जाये।

विधुत साज सजावट मे कटे-फटे तारों का उपयोग नहीं होना चाहिये। विधुत साज सज्जा इस प्रकार से की जावे कि इमरजेंसी वाहन, फायर ब्रिगेट, पुलिस वाहन, एम्ब्यूलेंस आदि आसानी से आ जा सके, इस हेतु क्रास लाईटिंग न करें, दोनों तरफ साईड मे लाईटिंग करें। पंडालों पर अग्निशमन यंत्र एवं रेत से भरी बाल्टी आवश्यक रूप से रखी जाये ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो। इसके साथ ही सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगवाये जाये तथा 2-2 वालेंटियर राउड द क्लाक पण्डाल मे मौजूद रहें। प्रतिमाओं का विसर्जन नगर निगम जबलपुर के द्वारा तैयार किये गये कुण्ड में ही किया जायेगा।

इसी प्रकार ईद मिलाद-उन- नबी का त्यौहार का आयोजन शान्ति पूर्वक संपन्न हो इसके लिये सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जायेगी। त्यौहारों के दौरान लाऊड स्पीकर का उपयोग जिला प्रशासन के दिशा निर्देशों के अनुसार करना होगा।

आयोजकों एवं शांति समिति की ली गयी बैठकों में जो भी सुझाव आये है उस पर अमल करें, तथा जो समस्याये आयी है उनका निराकरण करें।

 

आपने कहा कि गणेश उत्सव और ईद मिलादुन्नवी पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है एैसे समय में कुछ अशांतिप्रिय एवं विध्नसंतोषी तत्व सक्रीय रहते है, जो जुलूस आदि के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करते है, एैसे लोगो पर सतत निगाह रखी जाये, अपने क्षेत्र मे भ्रमण करें, समाज के हर वर्ग के लोगो से आप सभी सम्वाद स्थापित करें, इससे आपको महत्वपूर्ण सूचनायें प्राप्त होंगी जो आने वाले दिनों में शांति एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में काफी उपयोगी होगी। एैसे आसमाजिक तत्व जिनके सम्बंध मे जरा भी अन्देशा है कि वे अशांति का वातावरण निर्मित कर सकते है चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध उनके अपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुये तत्काल प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाये।

वाहनो में बलवा ड्रिल सामाग्री, टियर गैस, टार्च, वीडियो कैमरा, आवश्यक रूप से रखे, वाहन का पीए सिस्टम चालू हालत मे हो यह सुनिश्चित करें। छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निश्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये।

 

इसके साथ ही आपने लघु अधिनियम एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही जिन शीर्ष में पिछले वर्ष की तुलना मे कम कार्यवाही हुई है की समीक्षा करते हुये प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम की कार्यवाही के सम्बंध मे आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in