Skip to main content

Aaj Tak24x7

विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज का सम्मान समारोह

आज दिनांक 31/08/2025 प्रभार के जिले शाजापुर में माननीय मंत्री श्री नारायन सिंह कुशवाह जी, कैबिनेट मंत्री, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा ग्राम खेड़ा पहाड़ में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. के. लक्ष्मण जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में विमुक्त एवं घुमक्कड़ समाज के स्वतंत्रता दिवस के रूप में आयोजित विमुक्त घुमक्कड़ समाज के वरिष्ठ नागरिक सम्मान कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू (DNT/NT/SNT) समुदाय भारत की आत्मा का अभिन्न हिस्सा हैं सदियों से इन समुदायों ने अपनी कठिन जीवन परिस्थितियों, गरीबी, भेदभाव और शोषण के बावजूद हिंदू धर्म और संस्कृति की रक्षा की है तथा अपनी अदम्म देशभक्ति और परंपराओं के प्रति आस्था को अक्षुण्ण बनाए रखा इनकी जीवनशैली भारत की विविधता, लोककला, संगीत, खेल, पारंपरिक ज्ञान और संस्कृति की धरोहर को आज भी जीवित रखती है इन समुदायों का सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है।

इस अवसर पर विशेष रूप से श्री हरीश मेवाफरोश जी -अनुसूचित मोर्चा राष्ट्रीय मंत्री, श्री नानूराम कुमावत जी – प्रदेश उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, श्री अरुण भीमावत जी -विधायक, श्री रवि पांडे जी- जिला अध्यक्ष शाजापुर, श्री प्रकाश नायक जी – जिला संयोजक घुमक्कड़ समाज, श्रीमती यमुना कुछावर जी- जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्री हरिओम गोटी जी- मंडल अध्यक्ष, श्री नरेंद्र पाटीदार जी, श्री कैलाश पटेल जी- जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, श्री भगवान सिंह राजपूत जी, श्री वीरेंद्र पाटीदार जी, श्री उमेश टेलर जी एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in