Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना नगर पुलिस द्वारा फर्जी जमीन खरीद फरोख्त के सहयोगी अभियुक्त व 10 हजार रूपये के इनामिया वांछित जालसाजों को किया गया गिरफ्तार-

रिपोर्ट
शमसुलहक ख़ान
आज तक 24X7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती

थाना नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 168/2025 धारा 319(2) / 318(4) / 338 / 336(3) / 340(2) / 61(2) / 3(5) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तगण 1. अरविन्द कुमार चौधरी पुत्र स्व0 तिलकराम सा0 अक्षतपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती 2. इन्द्रेश कुमार पुत्र रामजी लाल सा0 कौड़ी कोल बुजुर्ग थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को आज दिनांक 31.08.2025 को समय करीब 12.30 बजे कर्मा देवी विद्यालय गेट संसारपुर फुटहिया के पास से बाद पूछताछ जुर्म स्वीकृति के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-

  1. अरविन्द कुमार चौधरी पुत्र स्व0 तिलकराम सा0 अक्षतपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती।
  2. इन्द्रेश कुमार पुत्र रामजी लाल सा0 कौड़ी कोल बुजुर्ग थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती। अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास:-
    इन्द्रेश कुमार उपरोक्त-
    1.मु0अ0सं0 168/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5) बीएनएस थाना नगर जनपद बस्ती।
    2.मु0अ0सं0 230/25 धारा 419/420/467/468/471आईपीसी थाना हरैया जनपद बस्ती।
    3.अन्य मुकदमो मे साक्ष्य संकलन के आधार पर नामजदगी शेष।
    अरविन्द कुमार चौधरी उपरोक्त-
  3. मु0अ0सं0 168/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2), 3(5) बीएनएस थाना नगर जनपद बस्ती
  4. अन्य मुकदमो मे साक्ष्य संकलन के आधार पर नामजदगी शेष।

घटना व पूछताछ का विवरण-
यह अभियुक्तगण जालसाजिश/षड़यंत्र/धोखाधड़ी करके के कूटरचित दस्तावेज तैयार करके जमीन के फर्जी खरीद फरोख्त में माहिर है। इनकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी। दौरान विवेचना व पूछताछ व सीडीआर के अवलोकन के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा जमीन से संबंधित ग्राहक को चिन्हित किया जाता था तथा इनका साथी अजय कुमार क्रेता से जमीन के बारे में रेट तय करता था तथा मुकदमा उपरोक्त में अन्य नामित अभियुक्तगण फर्जी कागजात के साथ बैनामा करते थे । सभी लोग एक टीम जैसे अपने कार्य को अंजाम देते थे । अलग अलग जमीनो का अलग अलग लोग बात करते थे जिससे की पकडे ना जाये अन्य टीमे सभी कामो मे सहयोग करती थी । पूर्व में इनके अन्य साथी 1. मनोज कुमार पुत्र सत्यराम यादव साकिन सोढ़री थाना लालगंज, जनपद बस्ती 2. सुशील कुमार वर्मा पुत्र राम शब्द वर्मा निवासी भोपालपुर थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती 3. उमेश कुमार चौधरी पुत्र राम आज्ञा वर्ष साकिन मडवा नगर थाना कोतवाली जनपद बस्ती 4. उमेश कुमार पुत्र सहजराम साकिन मोतीपुरवा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी 5. बाबूराम पुत्र नकछेद साकिन हसनापुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी को नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1.थानाध्यक्ष नगर विश्व मोहन राय, जनपद बस्ती।
2.उ0नि0 रामेश्वर सिंह, थाना नगर, जनपद बस्ती।
3.का0 कमलेश यादव, का0 वीरेन्द्र यादव थाना नगर जनपद बस्ती।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in