Skip to main content

Aaj Tak24x7

स्वदेशी अपनाओ-देश बचाओ” के अंतर्गत स्वदेशी जन-जागरूकता अभियान चलाया गया

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

लोगों को विदेशी वस्तुओं को त्याग कर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु जागरूक किया गया*

औरैया -समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति, औरैया द्वारा आज दिनांक 31अगस्त-2025 दिन रविवार को प्रातः 7 बजे गौरैया तालाव पार्क, औरैया में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान प्रारंभ किया गया जिसके अंतर्गत समिति के सदस्यों द्वारा विदेशी वस्तुओं के उपयोग से देश को निरंतर हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए विदेशी वस्तुओं का परित्याग कर स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग हेतु जागरूक किया गया, मौजूद लोगों ने “स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ” “स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ” व “स्वदेशी को अपनाना है विदेशियों को भगाना हैं” आदि नारों के साथ लोगों को जागरूक किया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि स्वदेशी से आशय हैं कि अपने देश का या अपने देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग करने से हैं। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ के एडवोकेट ने बताया कि हम लोग विदेशी वस्तुओं को खरीद कर उनकी आर्थिक व्यवस्था मजबूत कर रहे हैं, इसलिए उनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं, हमारे पैसे की ताकत से ही वह आधुनिक हथियार खरीद कर हमारे भारत देश के निर्दोष लोगों को निशाना बनाकर हमला करते हैं। अंग्रेजों ने भी भारत में व्यापार करके हमें गुलाम बनाया था, तब हम अनभिज्ञ थे, लेकिन आज जागरूक नागरिक हैं, कल यदि भारत पर चीन का कब्जा हुआ, तो उसके लिए हम स्वयं जिम्मेदार होंगे। हम लोगों को आतंकवादी गतिविधियों में लिप्त फिरकापरस्त ताकतों से सावधान रहने की जरूरत हैं। समिति के संस्थापक ने बताया कि देश हित को दृष्टिगत रखते हुए स्वदेशी जन-जागरूकता अभियान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अनवरत् चलाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, राजेश पोरवाल (रज्जे), अनूप बिश्नोई, आनन्द गुप्ता (डाबर), हिमांशु दुबे, विनोद कुमार, आलोक कुमार, मुकेश कुमार, राकेश सिंह, जितेंद्र, भुवनेश गुप्ता, संतोष कुमार वर्मा, राम आसरे गुप्ता, देवेंद्र आर्य, लालजी अग्रवाल, पदम कुमार आदि आधा सैकड़ा जागरूक नागरिक मौजूद रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in