देवसर महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने थ्रेडिंग प्रोसेस में प्रशिक्षण प्राप्त किया


(आशुतोष चतुर्वेदी की रिपोर्ट सिंगरौली)
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय देवसर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जमुना प्रसाद नामदेव एवं टी पी ओ स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के मार्गदर्शन में चल रहे अल्पावधि रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यार्थी काफी लगन एवं उत्साह पूर्वक प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे है खास कर छात्राओं में विशेष रुचि पाई गई । प्रशिक्षण कार्यक्रम में आज विद्यार्थियों ने थ्रेडिंग प्रॉसेस के बारे में प्रैक्टिकल रूप से प्रमुख जानकारी प्राप्त की जैसे थ्रेडिंग क्या है, इसके प्रकार, इसकी प्रक्रिया, इसके लाभ इत्यादि। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ अरुण कुमार पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम निश्चित रूप से विद्यार्थियों को रोजगार स्थापित करने में सहयोगी बनेगा, वर्तमान समय में ब्यूटी पार्लर की मांग को देखते हुए इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं इस क्षेत्र में सीखने और कार्य करने की आवश्यकता है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in