आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ


औरैया –अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल राष्ट्रीय महासभा का स्थापना दिवस आज दिनांक 1 सितंबर- 2025 को धूमधाम से मनाया गया, जिसके अंतर्गत प्रातः 7 बजे जालौन रोड-यमुना तट मार्ग व सार्वजनिक स्थानों पर औरैया-इकाई के जिलाध्यक्ष समाजसेवी श्री शिव कुमार पुरवार व जिला महामंत्री कपिल गुप्ता के नेतृत्व में विभिन्न प्रकार के लंबी आयु के सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले विभिन्न प्रकार के फल-फूल व छायादार पौधों का पौधारोपण कर मनाया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत श्री पोरवाल महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता ने आयोजन में मौजूद लोगों को महासभा के इतिहास की संक्षिप्त प्राचीन जानकारी से अवगत कराया, परिचय सम्मेलन व समूह विवाह के राष्ट्रीय संयोजक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि पर्यावरण संतुलन के साथ शुद्ध प्राणवायु तथा निरोगी व प्रसन्नचित्त जीवन के लिए पौधारोपण अत्यंत आवश्यक हैं। पौधारोपण के उपरांत स्थापना दिवस महापर्व की खुशियां बांटते हुए मौजूद लोगों ने “पुरवार पोरवाल समाज जिंदाबाद” व “पुरवार पोरवाल समाज की जय” का सामूहिक उद्घोष करते हुए मिष्ठान का वितरण किया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार, जिला महामंत्री कपिल गुप्ता, श्री पोरवाल महासंघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री विनय पुरवार, प्रांतीय उपाध्यक्ष आनन्द गुप्ता (डाबर) जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी दिनेश पुरवार, श्री राम पुरवार, विपिन पोरवाल (बंटू), अनिल पुरवार, समाजसेवी देवमुनि पोरवाल, गिरीश पुरवार, विचित्र पहल संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), अचिन पुरवार, संजू पुरवार, विपिन पुरवार, नितिन पुरवार, विशाल पुरवार, रजत पुरवार, अमित पुरवार, सामाजिक कार्यकर्ता आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि समाज के जागरूक बंधु मौजूद रहे।



