माँ भारती फाउन्डेशन ने राधेकृष्ण वाटिका में आयोजित द्वितीय कार्यशाला में किया भोजन व वस्त्र वितरण

लोकेशन -चितरंगी सिंगरौली मध्य प्रदेश

संवाददाता -विनोद विश्वकर्मा,आज तक

एंकर -खबर चितरंगी विकासखंड के ग्राम पंचायत क्षेत्र खैड़ार से है जहां श्री मां भारती फाउंडेशन छतरपुर मध्यप्रदेश के द्वारा ग्राम खैड़ार के राधेकृष्ण वाटिका में श्री माँ भारती फाउंडेशन मध्यप्रदेश
छतरपुर के अध्यक्ष गणेश सिंह राजावत की अध्यक्षता में दान स्वरुप भोजन व वस्त्र वितरण किया गया साथ ही बेहतर स्वास्थ्य के लिए मोरिंगा पावडर भी वितरित किया गया।रोजगार से जोड़ने हेतु उपस्थित समुदाय को अतिथियों द्वारा संस्था का उद्देश्य एवं लक्ष्य भी बताया गया.वहीं संस्था में जुड़कर काम करने वाली बबिता पनिका जिसकी मृत्यु हो चुकी है,जिसके परिजनों से मिलकर के संस्था के अध्यक्ष श्री राजावत द्वारा 5100 नगद सहयोग राशि भी प्रदान की गई है।

उक्त एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य अतिथि चिंतामणि चतुर्वेदी,विशिष्ट अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष बगदरा गंगासागर बैस,सरपंच प्रतिनिधि खैडार कमलेश चतुर्वेदी,सेवानिवृत प्राचार्य एस बी सिंह,सनतराम चौबे,विजय चौबे,राजकुमार सिंह चंदेल मंचासीन रहे।
कार्यक्रम में डेमो दिखाते हुए स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है जिसको लेकर कई तरह के टिप्स भी दिए गए साथ ही मोबाइल रेडिएशन से होने वाले हानिकारक प्रभाव एवं उससे बचने के तरीके को भी बताया गया।
इस दौरान नेशनल समन्वयक किशोर महतो,खुशबू महतो,कविता विश्वकर्मा,राजमती साहू,सेवानिवृत्त प्राचार्य हरि प्रसाद मिश्रा,पूर्व सरपंच रामनारायण चतुर्वेदी,वशिष्ठ मणि त्रिपाठी,गोविंद पाण्डेय,राजेश पाण्डेय,महेश पाण्डेय जोखनलाल बैस,बृजेश मिश्रा,धर्मेंद्र विश्वकर्मा,बसंत विश्वकर्मा,पूजा विश्वकर्मा,रघुवंश विश्वकर्मा सहित सैकड़ो की संख्या कई ग्रामो से महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।जहां कार्यक्रम के अंत में सभी आभार व्यक्त किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes