Skip to main content

Aaj Tak24x7

आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बदहाल, मरीज हुए बेहाल

रिपोर्ट _ विजय कुमार
लोकेशन _ कुशीनगर

slug-

एंकर कुशीनगर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था रामभरोसे चल रही है सरकार भले ही स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बड़े बड़े दावे करती हो लेकिन उन दावों की हवा उनके जिम्मेदार ही निकाल रहे है …..

मामला जनपद के हाटा विकास खंड के गांव डुमरी स्वागीपट्टी स्थित आयुष्मान आरोग्य मन्दिर का है जहां अपनी बदहाली पर आंसु बहा रह यह स्वास्थ्य केन्द्र लोगो की इलाज करने के लिए स्थापित किया गया था ।ताकि सरकार के मंशा के अनुरूप लोगों को स्थानीय स्तर पर ही लोगो को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराया जा सके ।लोगो का आरोप है कि यहां डॉक्टर और कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते हैं वहीं भवन की स्थिति भी अच्छी नहीं है
गेट टूटा हुआ है और कमरे जर्जर हो चुके है कभी भी हादसा हो सकता है। मरीजों की देखभाल तो दूर, यहां बुनियादी सुविधाओं तक का अभाव है।
जिसके कारण लोगों को दस किलोमीटर दूर हाटा जाना पड़ता है लोगों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें निजी क्लीनिक और बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जहां इलाज महंगा होने के कारण गरीब तबका के सामने गंभीर संकट उत्पन्न हो जाता है।लोगो का आरोप है कि मरम्मत के लिए आने वाला पैसा भी जिम्मेदार बिना काम कराए ही खर्च कर देते है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in