Skip to main content

Aaj Tak24x7

6 वर्षिय बालिका के अपहरणकर्ता से पुलिस मुठभेड़ में, आरोपी को पुलिस ने पैर में मारी गोली।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

एंकर: सोनभद्र के थाना पिपरी क्षेत्र में 6 वर्षीय बालिका का टॉफी देने के बहाने अपहरण करने वाले आरोपी चन्द्रेश कुमार बैठा पुत्र जगदीश बैठा, निवासी सगमा पुतुर थाना धुरकी, जिला गढ़वा (झारखंड) को पुलिस ने सोमवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 175/2025, धारा 137(2) बीएनएस दर्ज है।

VO : मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने धौकी नाला की ओर दबिश दी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ फायर किया। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए म्योरपुर अस्पताल भेजा। मौके से एक 3.15 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। पिपरी पुलिस ने बताया कि इस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

संलग्न: विजुअल
बाइट: अमित कुमार, सीओ पिपरी, सोनभद्र

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in