युवराज महानआर्यमन सिंधिया को जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने बधाई दी।

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो चीफ आज तक 24×7


ग्वालियर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के आज संपन्न हुए चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (पूर्व अध्यक्ष MPCA) के सुपुत्र युवराज महानआर्यमन सिंधिया के MPCA के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर इंदौर में भाजपा जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने साथियों के साथ पहुंचकर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जिला मंत्री सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि महानआर्यमन सिंधिया देश के किसी भी क्रिकेट बोर्ड के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने हैं। केलाशावसी श्रीमंत माधव सिंधिया जी एवं श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के बाद सिंधिया परिवार की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि युवराज महान आर्यमन सिंधिया जी एमपीसीए के अध्यक्ष बनकर इतिहास रचा है। महज 29 वर्ष की आयु में अध्यक्ष बने हे उन्होंने ग्वालियर में एम पी लीग क्रिकेट मैच का सफल संचालन किया, युवराज महान आर्यमन सिंधिया में क्रिकेट के प्रति बहुत लगाव हे जिससे मध्यप्रदेश में खेल उच्च स्तर पर पहुंचेगा और सर्वश्रेष्ठ कार्य कर खेलप्रेमियों की भावना के अनुरूप नए नए कीर्तिमान एमपीसीए रचेगा।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes