*थाना तिलवारा अंतर्गत 3 दुकानो में हुई नकबजनी का खुलासा*
*शातिर नकबजन रामप्रसाद उर्फ राजकुमार काछी अपने साथी सहित गिरफ्ता
,*
*चुराई हुई किराना सामग्री, फ्रिज, इलेक्टॉनिक तौल कांटा, मोबाईल,नगदी रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त*
*अपराध जिनमें गिरफ्तारी हुई -*
थाना तिलवारा के अपराध क्रमांक 301/25, 306/25, 313/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस
*गिरफ्तार आरोपी* –
01- राम प्रसाद उर्फ राजकुमार काछी पिता परसुराम काछी उम्र-45 वर्ष निवासी गली नम्बर 03 काली मंदिर के पास उजारपुरवा थाना लार्डगंज
02- रिंकू उर्फ अरशद पिता शेख अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी प्रेमनगर थाना गढा
*जप्ती* – चुराया हुआ दाल, तेल, साबुदाना, साबुन, बादाम, फल्लीदाना, की बोरिया एव अन्य किराना सामग्री, फ्रिज, इलेक्टॉनिक तौल कांटा, मोबाईल, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल कुल कीमती लगभग दो लाख पच्चास हजार रूपये के जप्त।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये संपत्ति संबधित अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गये संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ तथा उनके गुजर बसर की जांच करने हेतु निर्देशित किया गया और घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुये चोरी गये मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 02 सुश्री पल्लवी शुक्ला तथा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्ग दर्शन में थाना तिलवारा की टीम द्वारा शातिर नकबजनों को गिरफ्तार कर चुराये हुये ढाई लाख रूपये कीमती किराना सामग्री एवं अन्य सामान व नगदी रूपये तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त किये है।
*घटना विवरण 1* – थाना तिलवारा में दिनांक 22-8-25 को देर रात राजकुमार गुप्ता उम्र 34 वर्ष निवासी अवनि विहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी घर में दृष्टि किराना नाम से दुकान है जिसे वह एवं परिजन संचालित करते हैं दिनांक 21-8-25 की रात्रि लगभग 9-30 बजे पिताजी गुलाब प्रसाद गुप्ता दुकान बंद किये थे दिनांक 22-8-25 को सुबह लगभग 7 बजे पिताजी दुकान खोलने गये देखे शटर का ताला खोलकर अंदर देखा दुकान का सामान अस्त व्यस्त पड़ा था दुकान के काउण्टर में रखे 16 हजार 500 रूपये इलेक्ट्रानिंक तराजू, फ्रिज एवं किराने का सामान कीमती लगभग 30 हजार रूपये का गायब था कोई अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसकर नगदी एवं दुकान का सामान कीमती लगभग 46 हजार 500 रूपये का चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 301/25 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था।
*घटना विवरण 2.-* थाना तिलवारा में दिनांक 30-8-25 को कमलेश कुमार गुप्ता उम्र 56 वर्ष निवासी लिंक रोड़ गढ़ा फाटक लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसने बरगी हिल्स काम्पलेक्श में दुकान नम्बर 1 किराये पर ली थी जिसमें किराना दुकान सचंालित करता है दिनंाक 28-8-25 को रात लगभग 11 बजे दुकान मे ताला लगाकर घर चला गया था दिनॉक 29-8-25 को सुबह दुकान खोलने आया, शटर खोला तो देखा कि दुकान के साईड की दीवाल टूटी हुई थी एवं सामान अस्त व्यस्त था, किराने का सामान गायब था। कोई अज्ञात चोर दिनॉक 28/29 की दरम्यिानी रात में दीवाल तोडकर किराने का सामान कीमती 40 हजार रूपये का चोरी कर ले गया है। रिपेार्ट पर 306/25 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*घटना विवरण 3* – थाना तिलवारा में दिनांक 01.09.25 की रात भूपेन्द्र कुमार साहू उम्र 48 साल निवासी डॉ. दिनेश जैन हास्पिटल के पीछे गंगानगर थाना संजीवनीनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोहा सीमेन्ट की दुकान ग्राम घुन्सोर में रोड के किनारे चरगवा रोड पर चलाता है। दिनांक 31.08.25 को शाम 06 बजे दूकान बंद कर शटर लगाकर लाक करके अपने घर आ गया था। दिनांक 01.09.25 को सुबह करीब 08.30 बजे दुकान का शटर खोलकर अंदर देखा दुकान के अंदर बाजू वाली दीवार में लगभग दो फुट का छेद था एवं दुकान के टेबिल का सामान अस्त व्यस्त पडा था टेबिल के ड्राज मे 2 मोबाईल कीपैड एवं 2000 रूपये. फुटकर रखे थे जो नही मिले , कोई अज्ञात चोर दुकान की बाजू वाली दीवार को तोडकर दुकान के अंदर रखे 2 कीपैड मोबाईल एवं 2000 रूपये, नगद चोरी कर ले गया है रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 313/25 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस का का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दौरान विवेचना के विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सगडा मे मोटर सायकिल लिये हुये संदिग्ध अवस्था में खडा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति खडा दिखा जिसे ,घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम राम प्रसाद उर्फ राजकुमार काछी उम्र-45 वर्ष निवासी गली नम्बर 03 काली मंदिर के पास उजारपुरवा थाना लार्डगंज बताया जिससे खडे होने का कारण पूछने पर संतोषजनक उत्तर नहीं दिया, संदेह होने पर थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर राम प्रसाद उर्फ राजकुमार काछी ने अपने साथी रिंकू के साथ मिलकर तिलवारा में 3 जगह एवं पूर्व में अन्य जगहो पर नकबजनी करना स्वीकार करते हुये चुराया हुआ सामान एवं नगदी रूपये आपस में बांट लेना बताते हुये अपने अपने घरो में चुराया हुआ सामान रखना बताया। साथी रिंकू उर्फ अरशद पिता शेख अहमद उम्र 36 वर्ष निवासी प्रेमनगर थाना गढा को अभिरक्षा मे लेते हुये दोनों आरोपियों की निशादेही पर चुराया हुआ दाल, तेल, साबुदाना, साबुन, बादाम, फल्लीदाना, की बोरिया एव अन्य किराना सामग्री, फ्रिज, इलेक्टॉनिक तौल कांटा, मोबाईल, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं नगद 5 हजार रूपये जप्त करते हुये दोनो आरोपियों को उपरोक्त प्रकरणो में विधिवत गिरफ्तार करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
*उल्लेखनीय है कि दोनो आरोपी शातिर अपराधी प्रवृत्ति के है। आरोपी रामप्रसाद उर्फ राजकुमार के विरूद्ध चोरी, मारपीट के 24 अपराध एवं रंकू उर्फ अरशद के विरूद्ध हत्या, हत्या का प्रयास , चोरी के 4 अपराध पंजीबद्ध है।*
*उल्लेखनीय भूमिकाः-* शातिर नकबजनो को पकड़ने एवं नकबजनी का खुलासा कर चुराया हुआ सामान जप्त करने में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, सहायक उप निरीक्षक हरगोविंद पटेल, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पटेल, सतीश शुक्ला, जयशंकर चौहान, आरक्षक राजेश गुप्ता, अभय बघेल की सराहनीय भूमिका रही।



