Skip to main content

Aaj Tak24x7

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,*   *62 लीटर कच्ची एवं शराब परिवहन मेें प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 02 आरोपी गिरफ्तार,*

*62 लीटर कच्ची एवं शराब परिवहन मेें प्रयुक्त मोटर सायकल जप्

*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी एवं एसडीओपी बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन मंे थाना चरगवां की टीम द्वारा 2 आरोपियों को मोटर सायकल मे अवैध देशी शराब परिवहन करते हुये 62 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।

थाना प्रभारी चरगवां उप निरीक्षक अभिषेक प्यासी ने बताया दिनंाक 2-9-25 को देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की साईन मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन डब्ल्यु 0527 में 2 युवक मोटर सायकल में अधिक मात्रा में शराब बेचने के लिये परिवहन करते गंगई तरफ से बढ़ैयाखेड़ा तिराहा की ओर आ रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान बढ़ैयाखेड़ा तिराहा में दबिश दी गई जहां गंगई तरफ से मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के दोनों युवक मोटर सायकल में आते दिखे मोटर सायकल में पीछे तरफ पैरदान में दोनों तरफ रस्सी से सफेद रंग के 2 कुप्पे एवं बीच में एक खाकी रंग का बोरा रखे हुये थे जिन्हें घेराबंदी कर रोका नाम पता पूछने पर मोटर सायकल चालक ने अपना नाम दिनेश तेकाम उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम तिखारी पीछे बैठे वाले युवक ने अपना नाम रमेश पुट्टे उम्र 20 वर्ष निवासी तिखारी बताया, प्लास्टिक के दोनों कुप्पों को चैक करने पर 15-15 लीटर कच्ची शराब एवं खाकी रंग के बोरे में 32 पाउच में 32 लीटर कच्ची शराब रखी मिली। दोनों आरोपियों के संयुक्त कब्जे से कुल 62 लीटर कच्ची शराब एवं शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन डब्ल्यु 0527 जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- मोटर सायकल में अवैध शराब परिवहन करते हुये आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में प्रधान आरक्षक भगवत पटैल, आरक्षक बसंत की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in