5 वर्षीय मासूम के साथ दरिंदगी, शहरवासियों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन – कठोर सजा की मांग

लॉकेशन : गंजबासौदा, विदिशा

रिपोर्टर: रवि चौरसिया

स्लग:

एंकर: गंजबासौदा शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक राक्षसी प्रवृत्ति के व्यक्ति ने 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ घिनौना अपराध किया है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और भय का माहौल है।

इस मामले में नगरवासियों ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आरोपी को कठोर से कठोर दंड देने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि ऐसे अपराध भारत जैसी सभ्यता और संस्कृति वाले देश पर काला धब्बा हैं और यह समाज की दिशा पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाते हैं।

ज्ञापनकर्ताओं ने कहा कि छोटे शहरों में जहां संस्कृति और परंपरा का वास होता है, वहां इस तरह की घटनाएं होना अत्यंत चिंताजनक है। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन को तत्परता से आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए धन्यवाद दिया गया, लेकिन साथ ही चेताया गया कि यदि नशीले पदार्थों, जुआ-सट्टा जैसे अवैध कामों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसे अपराधों का खतरा और बढ़ सकता है।

बाल संरक्षण आयोग से त्वरित संज्ञान की मांग

ज्ञापन में कहा गया है कि जिस जिले में “बचपन बचाओ आंदोलन” की शुरुआत हुई, वहां मासूमों पर अत्याचार होना हम सब पर धब्बा है। आए दिन स्कूलों, कॉलेजों, बसों और ट्रेनों में छेड़खानी की घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में त्योंदा क्षेत्र में भी स्कूल में इस तरह का मामला सामने आया था।

नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि ऐसे अपराधियों को कठोर सजा नहीं दी गई तो आने वाले समय में बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ जाएगा। समाज के हर वर्ग को जागरूक और सतर्क होने की जरूरत है ताकि कोई भी बच्चा शारीरिक या मानसिक प्रताड़ना का शिकार न हो।

बाईट: नागरिक

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in