Skip to main content

Aaj Tak24x7

दैवीय आपदा पीड़ितों को शीघ्रता के साथ जांच आदि की कार्यवाही करते हुए शीघ्र योजना का दिलाए लाभ।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

आपदा पीड़ित परिवारों का पारिवारिक पूर्ण विवरण प्राप्त कर नियमानुसार की जाए कार्यवाही।

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की आयोजित बैठक में 38 कृषक दुर्घटना बीमा के तहत 22 लोगों को एक करोड़ छः लाख रुपए की, की गई संस्तुति।

औरैया 03 सितंबर 2025 – जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना की आयोजित बैठक में कृषक दुर्घटना के 22 पीड़ितों को एक करोड़ छः लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन द्वारा संचालित लाभपरक जनकल्याणकारी योजनाओं का पात्रता के अनुरूप जांच करके नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पीड़ित परिवारों को लाभ दिलाए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता /लापरवाही न बरती जाए और समय रहते समस्त जांच आदि की कार्यवाही करते हुए पात्रता की श्रेणी में आने वालों को योजना से लाभान्वित कराये इसमें किसी भी स्तर पर बरती गई शिथिलता /लापरवाही के कारण पीड़ित को योजना का लाभ न मिलने पर संबंधित की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में उप जिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा, उप जिलाधिकारी बिधूना गरिमा सोनकिया, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, समस्त तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in