Skip to main content

Aaj Tak24x7

निगमायुक्त संघ प्रिय ने वार्ड 18 एवं 19 में जल भराव वाले स्थानों का किया निरीक्षण।

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट आज तक 24×7।

जल निकासी के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश  
ग्वालियर दिनांक 03 सितम्बर 2025- नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 18 एवं 19 में जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पार्षद श्रीमती रेखा त्रिपाठी, पूर्व पार्षद श्री बलवीर सिंह तोमर, अपर आयुक्त श्री विजय राज, कार्यपालन यंत्री श्री संजीव गुप्ता, सहायक यंत्री श्री एपीएस भदौरिया, श्री वीरेन्द्र शाक्य, क्षेत्राधिकारी श्री अजय शर्मा, नोडल अधिकारी श्री लल्लन सेंगर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री गौरव सैन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।  
नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय ने वार्ड 18 एवं 19 के पिंटू पार्क टंकी तिराहा, भगत सिंह नगर, भाटिया वाली गली, समर्थ नगर, शताब्दीपुरम, आदित्यपुरम, पटरी रोड एवं अटल नगर, दीनदयाल नगर, अनिल भाटिया आवासीय परिसर, सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास, राजराजेश्वरी गार्डन के पास, सरकार गार्डन वाली गली में जल भराव वाले स्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को समस्या नोट करा कर तत्काल समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सिंधिया स्टैच्यू के पास नाला चौक पाया जिसको खोलने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए तथा आदित्यपुरम रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल वाली गली में बरसात के कारण हुए गड्डों को भरने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इसके साथ ही आर.जे.पुरम बरगद वाली गली में निरीक्षण के दौरान भैंस डेयरी संचालकों द्वारा गंदगी फैलाने पर जुर्माने की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सूचना क्र./1207/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in