दुष्कर्म कर सोशल मीडिया पर महिला के अश्लील फोटो डालने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को टेकनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्वालियर। दिनांक 03.09.2025 –
घटना का संक्षिप्त विवरणः– दिनांक 08.08.2025 को फरियादिया रूबी(परिवर्तित नाम) निवासी डबरा ने थाना डबरा सिटी में रिपोर्ट लेख कराई कि नरोत्तम गुर्जर निवासी रमौआ के द्वारा मुझे परेशान किया जाता था तब मैंने शिकायत की थी जिस पर से थाना डबरा शहर में अपराध क्रमांक 145/25 धारा 74,296,351(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। उक्त आरोपी नरोत्तम गुर्जर मेरे साथ वाले फोटो सोशल मीडिया पर डाल रहा है जिससे मेरी रिश्तेदारों व समाज में बदनामी हो रही है वह मुझे व्हाटसअप पर बार-बार कॉल करके मेरे साथ वाले अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर शराब पीने के लिये पैसो की मांग करता है। दिनांक 22.07.2025 को मेरे पति, बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिये एम.पी. ऑनलाइन की दुकान में गये थे तथा मैं गाड़ी बैठी हुई थी इसी बीच नरोतम गुर्जर आया और मुझे अकेला पाकर मुझे थप्पड मारकर मुझसे छेड़छाड़ करने लगा और कह रहा था अगर तूने शराब पीने के लिये पैसे नहीं दिये तो मैं तुम्हारे अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर तुझे पूरे समाज में बदनाम कर दूंगा। यह देखकर मेरे पति जब कार के पास आये तो नरोत्तम गुर्जर वहां से भाग गया। फरियादिया की रिपोर्ट पर से थाना डबरा सिटी में अप0क्र0- 504/25 धारा 74,78,119,351(3) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना उक्त प्रकरण में धारा 64(1),351(बी) बीएनएस इजाफा की गई।
उक्त मामला संज्ञान में आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर को थाना डबरा सिटी पुलिस की टीम से उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़वाने हेतु निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में एसडीओपी डबरा श्री सौरभ कुमार के कुशल मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी डबरा सिटी निरी0 यशवंत गोयल के द्वारा टेकनपुर चौकी प्रभारी उनि0 बलवीर मावई के नेतृत्व में थाना बल की टीम को उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम को आज दिनांक 03.09.2025 को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित आरोपी सिकरोदा चौराहा के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस टीम ने सिकरोदा चौराहा से मुखबिर के बताये हुलिआ के एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नरोत्तम गुर्जर पुत्र पुरंदर गुर्जर निवासी रमौआ थाना सिरोल जिला ग्वालियर बताया। पकड़े गये संदिग्ध से उक्त प्रकरण में संबंध में गहनता से पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया। जिस पर से उक्त आरोपी को थाना डबरा सिटी के अप0क्र0- 504/25 धारा 74,78,119,351(3) बीएनएस, इजाफा धारा 64(1),351(बी) बीएनएस के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डबरा सिटी निरी0 यशवंत गोयल, टेकनपुर चौकी प्रभारी उनि0 बलवीर मावई, प्र.आर0 रिंकू सिंह, आर0 जयकिशन, आर0 बबलू गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।



