थाना कोतवाली पुलिस की फरार शातिर चोर के खिलाफ कार्यवाही

सराफा बाजार में बर्तन की दुकान में हुई चोरी के प्रकरण में फरार तीसरे आरोपी को पुलिस ने चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार

🔴 पुलिस ने चोरी का सामान तांबे के एसी वाले पाइप की कटिंग, एक गिलास तांबे का, एक बोतल तांबे की पानी पीने वाली, चार प्लेट तांबे की जप्त की गई।

ग्वालियर। 02.09.2025। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाकर चोरां को पकड़ने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर के द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्र में हुई चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरणः– दिनांक 27.08.2025 को फरियादी चिराग अग्रवाल निवासी सिकन्दर कम्पू ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराई कि उसकी कसेरा ओली में बर्तनों की दुकान है। दिनांक 27.08.2025 की रात को दुकान के अन्दर रखा सामान तांबे के तार व तांबे के वर्तन और पीतल का सामान कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली में अप0क्र0-88/25 धारा 331(4),305(ए) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा उक्त चोरी का खुलासा कर दिनांक 29.08.2025 को हॉस्पिटल रोड से दो बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर उनकी निशादेही पर केंसर पहाड़िया मांडरे वाली माता मंदिर के पास से चोरी का सामान तांबे के तार, तांबे के पाइप, तांबे का पानदान, पीतल की तमेढी, पीतल की टोटी, कीमती लगभग 35 हजार रुपये का माल विधिवत जप्त किया गया था।

उक्त प्रकरण में फरार तीसरे आरोपी की थाना कोतवाली पुलिस तलाश की जा रही थी इसी दौरान आज दिनांक 02.09.2025 को पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरण में वांछित फरार तीसरा आरोपी कैंसर पहाड़िया के नीचे ठेले के पास खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर पहुंचकर देखा कि मुखबिर के बताये हुलिया का एक व्यक्ति ठेले के पास खड़ा है और उसने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस द्वारा घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम शिवम वंशकार उर्फ नेपाली पुत्र कल्लू निवासी गड्डे वाला मौहल्ला झांसीरोड जिला ग्वालियर का होना बताया। उक्त चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ सराफा बाजार में दुकान का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। पकड़े गये आरोपी से चोरी के शेष माल के संबंध में पूछने पर उसने बताया कि चोरी का उसके हिस्से का माल हनुमान टेकरी कैंसर पहाड़िया पर छुपाकर रखा है। पुलिस द्वारा आरोपी की निशादेही पर हनुमान टेकरी कैंसर पहाड़िया के पास झाड़ियों से एक लाल रंग की बोरी में रखे तांबे के एसी वाले पाइप की कटिंग, एक गिलास तांबे का, एक बोतल तांबे की पानी पीने वाली, चार प्लेट तांबे की जप्त की गई। थाना कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी के कब्जे से चोरी का माल जप्त कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

जप्त मशरूका :- तांबे के एसी वाले पाइप की कटिंग, एक गिलास तांबे का, एक बोतल तांबे की पानी पीने वाली, चार प्लेट तांबे की जप्त की गई।

सराहनीय भूमिका : थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, प्र.आर0 अमित दुबे, आर. राजेश मंडेलिया, आर. गौरव जैन, आर. नितिन गुर्जर, आर. राहुल भदौरिया, आर हिमाचल लोधी की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in