Skip to main content

Aaj Tak24x7

जूजित्सु (मार्शल आर्ट )ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में शामिल

देवास। मध्य प्रदेश जू-जित्सु संघ के अध्यक्ष एवं अंतर्राष्ट्रीय कोच विजेंद्र खरसोदिया एनआयएस ने बताया कि देश में तेजी से चर्चित खेल जूजित्सु अब ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों में भी शामिल हो गया है। एसोसिएशन ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटीज के 2025-26 खेल कैलेंडर में जूजित्सु खेल को ओलंपिक खेल स्पर्धाओं के वरिष्ठ क्रम में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में स्थान दिया गया है। एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन एवं एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि दुनिया भर के 127 देशों में चर्चित जूजित्सु खेल अब भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा है। हमारे देश के कई खिलाड़ी इस खेल की एशियन एवं विश्व प्रतियोगिताओं में दर्जनों पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर चुके हैं। उत्तराखंड के खिलाडि़यों ने देश भर में सर्वाधिक पदक जीतकर अपनी अहमियत साबित की है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर आज जूजित्सु खेल एशियाई गेम्स सहित एशियन इंडोर गेम्स, एशियन बीच गेम्स, एशियन युथ गेम्स, विश्व खेल, विश्व कॉम्बैट गेम्स, विश्व पुलिस खेलों में शामिल है, वहीं इस खेल का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में शामिल होना देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में पढ़ाई कर रहे खिलाडि़यों को भी खेलों के माध्यम से इस खेल में पदक जीतकर उज्जवल भविष्य बनाने का मौका देगा। विश्वविद्यालय खेलों में शामिल होने पर देश के जूजित्सु खिलाडि़यों में उत्साह है। इन खेलों के 2025-26 के खेल कैलेंडर में इस खेल के अनुमोदित होने के बाद अब इस वर्ष से विभिन्न कॉलेजों एवं यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में प्रतिभाग कर पदक जीतकर खेल नीति का लाभ ले सकेंगे। इसी क्रम में मध्य प्रदेश जूजित्सु संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया, महासचिव रोहिणी कलम, चेयरमैन श्रवण मिश्रा एवं प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी खेल प्रकोष्ठ ने बताया कि जूजित्सु खेल को ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सम्मिलित करने पर मध्य प्रदेश के खिलाडि़यों में खुशी की लहर दौड़ उठी है। मध्य प्रदेश संघ के अध्यक्ष विजेंद्र खरसोदिया एवं समस्त पदाधिकारियों ने जूजित्सु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कुमार जोशी एवं महासचिव अमित अरोड़ा के अथक प्रयासों को सम्मानित करते हुए उनका आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से ही यह खेल विश्वविद्यालय खेलों में शामिल हो सका है। संघ पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी भी यूनिवर्सिटी गेम्स के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पदक जीतकर प्रदेश एवं देश का गौरव बढ़ाएंगे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in