Skip to main content

Aaj Tak24x7

रफ्तार की कहर: बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति समेत तीन लोग घायल, सीएचसी दुद्धी में भर्ती

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी (सोनभद्र)। शनिवार की शाम लगभग साढ़े 6 बजे दुद्धी-हाथीनाला मार्ग एनएच-39 पर एक बोलेरो ने तेज रफ्तार में बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा गांव निवासी सूरज लाल (45) पुत्र स्व. रामनवाज, उनकी पत्नी कलावती (40) और उनका रिश्तेदार विजयमल (22) पुत्र संजय लाल, एक ही बाइक पर सवार होकर केवाल स्थित अपने ससुराल से लौट रहे थे। जैसे ही वे दुद्धी के बढ़नीनाला में स्थित प्रसाद कुँवर हॉस्पिटल के पास निरंजन की दुकान के सामने पहुंचे, तभी ओवरटेक करने के दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मौके से गुजर रहे कस्बावासी सैफ अली खान ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in