अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की औरैया इकाई ने जनपद के 68 मेधावियों को सम्मानित कियामहासभा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने समाज के लोगों को एकजुट रहने का संदेश दिया ० नन्हे बच्चों ने समाज को दिशा देने वाले नाटकों का अभिनय कर लोगों का मन मोह लिया

आर.चंद्रा ब्यूरो चीफ


वृंदावन के मशहूर कलाकारों ने धार्मिक प्रस्तुतियां कर धमाल मचाया
औरैया –अखिल भारतीय पुरवार पोरवाल महासभा की जिला इकाई-औरैया द्वारा आज दिनांक 7 सितंबर-2025 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे श्री हरि रिसोर्ट, औरैया में वर्ष 2025 में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के यूपी बोर्ड में 80% व सीबीएसई बोर्ड में 90% या उससे अधिक अंक पाने वाले जनपद स्तरीय 78 मेधावी बच्चों को शील्ड, मेंडल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला इकाई औरैया के जिलाध्यक्ष शिवकुमार पुरवार ने की जबकि आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कानपुर निवासी राजेश पुरवार व विशिष्ट अतिथि के रूप में कानपुर निवासी राष्ट्रीय महामंत्री हरिहर नाथ गुप्ता, उरई निवासी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कैप्टन सुबोध गुप्ता व अनूप कुमार गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, औरैया मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश पुरवार ने बताया कि समाज की एकता से ही राजनीतिक भागीदारी के साथ समाज के लोगों को उचित सम्मान मिलता हैं, लोगों को एकजुट रहने की जरूरत हैं। कार्यक्रम के अंतर्गत नित्या पोरवाल, अनुष्का पुरवार, छवि पोरवाल, अंशिका पोरवाल व कृष्ण प्रिया पोरवाल द्वारा सामूहिक रूप से वृद्ध माता-पिता से दुर्व्यवहार से संबंधित वर्तमान पीढ़ी को आईना दिखाने के लिए “बुढ़ापा सबका आएगा” नाटक का मंचन किया गया तथा कई बच्चों ने नृत्य के माध्यम से अपनी विशेष प्रस्तुतियों से लोगों का स्वास्थ्य मनोरंजन किया, जिसकी लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान वृंदावन के कलाकारों ने भी धार्मिक प्रस्तुतियों व नृत्य का प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरीं। समारोह में मंचासीन अतिथियों द्वारा हाई स्कूल व इंटरमीडिएट में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले समाज के 68 प्रतिभाशाली बच्चों को स्मृति चिन्ह, मेंडल व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम को कालपी से पधारे पारस पुरवार, अटसू से पधारे स्वदेश पोरवाल, चेयरमैन अनूप गुप्ता, मदन लाल पोरवाल, बृजेंद्र गुप्ता, श्री राम पुरवार आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के संयोजक देवमुनि पोरवाल व नितिन पुरवार व बच्चों के संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी पूनम पुरवार द्वारा सफल संयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कपिल गुप्ता ने किया। आयोजन में प्रमुख रूप से दिबियापुर, अछल्दा, अटसू, बाबरपुर व अजीतमल के मेधावी छात्र व अभिभावक तथा मांगलिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट, राष्ट्रीय मंत्री विनय पुरवार, विचित्र पहल सेवा समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू), प्रांतीय उपाध्यक्ष आनंद गुप्ता (डाबर), जिला कोषाध्यक्ष आदित्य पोरवाल, नगर अध्यक्ष मनीष पुरवार (हीरु), दिनेश चंद्र पुरवार, व्यापारी नेता नीरज पोरवाल, राम आसरे गुप्ता, अंकित पुरवार, ऋषभ पोरवाल, शशिकांत पोरवाल, बीना गुप्ता, शिक्षिका पूनम पुरवार, बबिता पुरवार, प्रधानाचार्य आरती पोरवाल, साधना पुरवार, नीलम पोरवाल, शिक्षिका मनीषा पुरवार, शिक्षिका चारुल पुरवार आदि समाज के 500 बंधु व महिला शक्ति मौजूद रहीं।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes