Skip to main content

Aaj Tak24x7

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया दुबई में 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस में होंगे शामिल

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट आज तक 24×7

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया 8 सितम्बर 2025 को दुबई में आयोजित होने वाले 28वें यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस (UPC) में भाग लेंगे।

हर चार वर्ष में आयोजित होने वाली यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस, यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है। यह संयुक्त राष्ट्र की एक विशेष एजेंसी है और 1874 में स्थापित दुनिया का दूसरा सबसे पुराना अंतर-सरकारी संगठन है। इसका मुख्यालय बर्न, स्विट्जरलैंड में स्थित है। यूपीयू अंतर्राष्ट्रीय डाक विनिमय के लिए फ्रेमवर्क तय करता है और 192 सदस्य देशों में डाक, पार्सल और वित्तीय सेवाओं में सहयोग को बढ़ावा देता है।

दुबई कांग्रेस एक महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन है जहाँ सदस्य देश के बीच यूपीयू की नई रणनीति और कारोबारी योजना (2026–2029) पर गहन विचार विमर्श होगा। इस योजना का केंद्रबिंदु बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था में डाक सेवाओं का आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण करना है। यूपीयू के सबसे पुराने और सक्रिय सदस्यों में से एक डाक विभाग, अंतर्राष्ट्रीय डाक नियमों के मानकीकरण, सहयोग को प्रोत्साहित करने और वैश्विक डाक सेवाओं को आधुनिक बनाने के प्रयासों में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

दौरे के दौरान, मंत्री सिंधिया कई सदस्य देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे ताकि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग अधिक सुदृढ़ किया जा सके और वैश्विक मंच पर भारत के डाक और लॉजिस्टिक्स हितों को आगे बढ़ाया जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in