थाना कोतवाली पुलिस की वाहन चोरों के खिलाफ कार्यवाही

थाना कोतवाली पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को पकड़कर चिटनिस की गोठ से चोरी की गई टमटम को किया जप्त

ग्वालियर। दिनांक 07.09.2025 – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर वाहन चोरों की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति0 पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर द्वारा अपने अधीनस्थ समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी लश्कर श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा के द्वारा थाना बल की टीम को थाना क्षेत्र में चोरी गये वाहनों की बरामदगी कर चोरों को पकड़ने हेतु लगाया गया। दिनांक 07.09.2025 को थाना कोतवाली पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कोतवाली के अप क्रमांक 91/25 धारा 303 (2) बीएनएस में टमटम चोरी करने वाले दो शातिर चोर कटोरा ताल के पास खड़े हुए हैं।

उक्त सूचना पर पुलिस टीम को कटोराताल के पास मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवही हेतु भेजा गया। कटोराताल के पास पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये हुलिया के दो लड़के खडे़ दिखे जिन्होने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। दोनों संदिग्ध लड़कों से नाम व पता पूछने पर एक ने आशिक बेग पुत्र बहीद बेग उम्र 24 साल निवासी हनुमानगंज डाँडा थाना डबरा शहर जिला ग्वालियर एवं दूसरे ने अपना नाम आमिर उर्फ बेटू खान पुत्र लियाकत खांन उम्र 20 वर्ष नि. ग्राम मकोडा थाना बिलौआ जिला ग्वालियर बताया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये दोनों संदिग्धों से पूछताछ की गई तो उनके द्वारा दिनांक 29.08.2025 की रात्रि में चिटनिस की गोठ में बिराजमान गणेश प्रतिमा के पास से टमटम चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि चोरी किये गये टमटम को कैंसर पहाड़िया के पास झाड़ियां में खड़ा कर दिया था और उक्त टमटम के दो टायर उसी रात खोलकर राह चलते कबाडी को 450 रूपये में बेच दिया था जिसका नाम पता हम नही जानते व टमटम की बैट्री हम दोनों ने दूसरे दिन निकाल कर पास ही झाड़ियो में छिपा कर रख दी थी व टमटम भी वहीं पास में खड़ी है। पुलिस द्वारा दोनों से गहनता से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोगों ने एक-ढेड माह पूर्व रॉक्सी पुल करतार होटल वाली रोड से भी एक टमटम चोरी की थी जिसे हम पड़ाव नये ब्रिज के नीचे खड़ा करके चले आये थे। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की निशादेही पर चोरी की गई टमटम क्रमांक एमपी07-आरबी-0724 को जप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया और उनसे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

बरामद मशरूका :- चोरी की टमटम(ई रिक्शा) क्रमांक एमपी07-आरबी-0724 को जप्त किया।

सराहनीय भूमिका :- थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक मोहिनी वर्मा, सहायक उप निरीक्षक संजय शर्मा, प्रधान आरक्षक रविंद्र शर्मा, प्रधान आरक्षक जुद्ध बहादुर आरक्षक राहुल भदोरिया नितिन गुर्जर, राजेश मंडेलिया गौरव जैन हिमाचल लोधी, धर्मेंद्र भदोरिया, राजेंद्र रावत की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in