भालूमाड़ा।
नव युवक छत्तीसगढ़ कमेटी भालूमाड़ा वॉर्ड नंबर 10 द्वारा गणेश विसर्जन शोभायात्रा परंपरा और संस्कृति के संग धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ी पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं और महिलाओं ने लोकगीत, ढोल-नगाड़ा और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिय
।
यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए विसर्जन स्थल पहुँची, जहाँ विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। समिति ने इस बार भी पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शुद्ध मिट्टी से बनी प्रतिमा का विसर्जन किया।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और सामाजिक एकता को जीवित रखना है। विसर्जन के अंत में गगनभेदी नारों के साथ गणपति को अगले वर्ष पुनः आने का आग्रह कर विदाई दी गई।
रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर
Author: aajtak24x7
50% LikesVS
50% Dislikes



