Skip to main content

Aaj Tak24x7

आकाशीय बिजली की चपेट में युवक घायल व मवेशी की मौत 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र में लगातार हो रही बरसात के बीच रविवार की रात आकाशीय बिजली ने कहर बरपा दिया। दुद्धी तहसील अंतर्गत ग्राम तुर्रीडीह पोस्ट महुअरिया निवासी मोहित कुमार यादव (21 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा रविवार 7 सितंबर 2025 की रात लगभग 8 बजे की बताई गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज़ चमक और गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में मोहित और उनका बैल आ गया । हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को दुद्धी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि स्थिति अब स्थिर हैं उपचार जारी हैं।

दूसरी ओर, बैल की मौत से परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोहित का परिवार पहले से ही कृषि और पशुपालन पर निर्भर है, ऐसे में यह घटना उनके लिए दोहरी मार साबित हुई है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को मुआवजा और सहायता दी जाए।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in