Skip to main content

Aaj Tak24x7

सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस*

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में मनाया गया शिक्षक दिवस

औरैया —सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज निझाई मुहाल औरैया में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

शिक्षक दिवस पर स्कूल में विशेष आयोजन कॉलेज में छात्रों ने सजाई कक्षाएं, शिक्षकों का किया सम्मान किया ।

प्रधानाचार्य कपिल यादव और प्रधानाचार्या आरती दुबे ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया। छात्र-छात्राओं ने स्कूल की कक्षाओं को झालर, गुब्बारे और आकर्षक डिजाइनों से सजाया। प्रवेश द्वार पर रंगोली और रिबन से सजावट की गई।

विद्यार्थियों ने खास निमंत्रण पत्र बनाकर सभी को आमंत्रित किया। प्रधानाचार्य ने कक्षाध्यापकों के साथ रिबन काटकर कक्षाओं में प्रवेश किया। इस दौरान केक काटा गया और मिठाई वितरित की गई। बच्चों को डॉ. राधाकृष्णन के शिक्षा क्षेत्र में योगदान की जानकारी दी गई।

प्रधानाचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों का मेहनत से पढ़ना ही शिक्षकों के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। कार्यक्रम में कक्षा 9 से 12 के छात्राओं ने प्राइमरी कक्षाओं में जाकर छोटे बच्चों को पढ़ाया और और अध्यापकों के प्रति सम्मान व आदर व्यक्त किया शिक्षक का बालक जीवन में अज्ञानता को दूर करके उन बच्चों के अंदर ज्ञान का दीप जलाना ही शिक्षक का कर्तव्य है शिक्षकों के ज्ञान शिक्षकों के आदर के सम्मान के साथ बालक बुद्धि का विकास अपने भविष्य की पूर्ण ऊंचाइयों को प्राप्त करता है जो उसे शिक्षा के क्षेत्र में किसी न किसी शिक्षक के प्रति गहरी प्रशंसा व्यक्त की जाती हो शिक्षक दिवस का आयोजन शिक्षकों के सम्मान के प्रति प्राप्त ज्ञान की पूजा के लिए आदरणीय और अनंत सम्मानीय माना जाता है इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल यादव,प्रधानाचार्या आरती दुबे शिक्षक कमल,अमित पंकज शिक्षकाये सुलेखा, अंजली, संध्या, रिया आदि व बच्चे उपस्थित रहे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in