Skip to main content

Aaj Tak24x7

बरसात में खराब हुई अनेक सड़कों पर कराई पेंच रिपेयरिंग- निगमायुक्त संघ प्रिय।

अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो चीफ


ग्वालियर दिनांक 08 सितंबर 2025- नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर बरसात में खराब हुई शहर की गांरटी पीरियड की सड़कों पर ठेकेदार द्वारा एवं अन्य विभिन्न सड़कों पर नगर निगम द्वारा तेजी से पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।
सहायक यंत्री श्री अमित गुप्ता ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए गांरटी पीरियड की सड़कों सहित विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत आज सूर्य नमस्कार तिराहा से आकाश वाणी तिराहा तक, ऊॅट पुल से पाटनकर होते हुए गस्त के ताजिया तक, रॉक्सीपुल से रॉक्सी टॉकीज, कांग्रेस कार्यालय के सामने श्ंिादे की छावनी, सुरेश नगर, मोतीझील मोती फैक्ट्री, चेतकपुरी मे अंदर, मीरा नगर बारादरी, अभिनंदन वाटिका के पीछे आदर्श नगर, गुडा शमशान के पास, बैंक कॉलोनी खुरेरी, सांई नगर, हरिहर नगर आंनद नगर, ट्रिपल आईटीएम के पीछे राधा विहार, लोधी मार्केट दंदरौआ धाम, मोतीझील, कवि नगर, आउखाना घास मंडी, जडेरूआ शमशान रोड, कृष्णा विहार कॉलोनी, तोमर टेंट हाउस पटरी रोड, 60 फुटा रोड आदित्यपुरम, रामनगर विक्की फैक्ट्री सहित अनेक सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।
सूचना क्र./1233/

aajtak24x7
Author: aajtak24x7