आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट
दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के गोईठा गांव में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बैरखड़ से विंढमगंज जा रही सवारी पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गई।
ग्रामीणों ने बताया कि हादसे में हरपुरा निवासी 30 वर्षीय रमेश गुप्ता पुत्र अमेरिका गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि पिकअप में सवार अन्य लोगों को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और विद्युत पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्षेत्र में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से गंभीर रूप से घायल रमेश गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



