Skip to main content

Aaj Tak24x7

श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभकलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

कदौरा।
कस्बा क्षेत्र के हरिओम गेस्टहाउस में सोमवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा का वाचन कालपी धाम के प्रसिद्ध भागवताचार्य राम एवं श्याम जी महाराज द्वारा किया जाएगा।
कलश यात्रा का शुभारंभ पुराने थाने के पास से हुआ, जो नगर के मुख्य मार्गों बाजार, बस स्टॉप, बड़ी माता मंदिर, बेरी रोड होते हुए हरिओम गेस्टहाउस पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में 51 कलशों के साथ सैकड़ों महिला-पुरुष एवं बच्चों उत्साहपूर्वक भाग लिया, यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्रद्धालु जय श्रीराम, हरे कृष्ण के जयकारे लगाते नजर आए।
कथा के मुख्य आयोजक महेश गुप्ता ने बताया कि सात दिनों तक राम व श्याम जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत पुराण की अमृतमयी व्याख्या की जाएगी। उन्होंने नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कथा श्रवण कर धर्मलाभ लेने की अपील की।
कलश यात्रा एवं कथा शुभारंभ अवसर पर पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, परीक्षित महेश गुप्ता गुड्डा, किरन गुप्ता, मीना शुक्ला, रेनू वर्मा, उमा प्रजापति, अर्चना शिवहरे, बबलू शुक्ला, रविकांत शिवहरे सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
वहीं, आयोजक समिति की ओर से हरिओम गेस्टहाउस परिसर में कथा श्रवण हेतु विशाल पंडाल की साज सज्जा की गयी है, जो भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बन रही है।

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7