Skip to main content

Aaj Tak24x7

कुंए में डूबने से विवाहिता की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

कुंए में डूबने से विवाहिता की मौत, गांव में पसरा सन्नाट।

 

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

 

महुली (सोनभद्र): विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली गांव में सोमवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। गांव की 38 वर्षीय ऊषा देवी पत्नी बुद्धि नारायण शर्मा की मौत कुएं में डूबने से हो गई।

 

ग्रामीणों के अनुसार ऊषा देवी रोज की तरह दोपहर में खेत में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान बकरी को पानी पिलाने के लिए पास के कुएं से पानी भरने गईं। पानी भरते समय उनका पैर अचानक फिसल गया और वे कुएं में गिर गईं।

 

घटना की खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। परिजन व ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही विंढमगंज थाना प्रभारी शेषनाथ पाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया।

 

मृतका की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने और सुरक्षा के लिए खुले कुओं पर पक्की मुंडेर बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in