Skip to main content

Aaj Tak24x7

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, सावलता में छात्र-छात्राओं को दी कानून व राष्ट्रीय लोक अदालत कि जानकारी दी,

पाली राजस्थान

सवाददाता भवानी सिंह चारण =======================विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, सावलता में छात्र-छात्राओं को दी कानून व राष्ट्रीय लोक अदालत कि जानकारी दी

सावलता ग्राम पंचायत स्थित सावलता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मे मंगलवार को प्रधानाचार्य मनोहर सिंह कि अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पाली के तत्वाधान में आयोजित शिविर में तालुका विधिक सेवा समिति देसूरी के पीएलवी हितेश सोनी ने बाल विवाह कानूनी अपराध है, बाल-विवाह निषेध के बारे में, नागरिकों के मुल अधिकारो की जानकारी देते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के आयाम, निःशुल्क विधिक सहायता ,घरेलू हिंसा महिला उत्पीड़न, नालसा हेल्पलाइन 15100 , राष्ट्रीय लोक अदालत कि जानकारी दि ।सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं आदि के बारे जानकारी प्रदान की। और बालिका शिक्षा,बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्बंध में महिलाओं को जागरूक किया। और बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह के दुष्परिणाम व शपथ दिलवाई । इस मौके पर विधिक सेवा केन्द्र के पीएलवी हितेश सोनी , प्रधानाचार्य मनोहर सिंह राजपुरोहित , सुरेन्द्र सिंह, रामाकिशन,लक्ष्मण, सहित विधालय स्टाफ एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे,

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in