Skip to main content

Aaj Tak24x7

जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

*जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक क*

*औरैया 09 सितंबर 2025* – जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक की। वृक्षारोपण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने 5 स्थलों को गोद लेने एवं डिजिटल डायरी प्रस्तुत करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा नगरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एम आर एफ सेंटर एवं आरआर सी सेंटर को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया। जिला गंगा समिति की बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि यमुना नदी में मिलने वाले सभी नालों में फाइटओरीमीडिएशन एवं बायोरमेडिएशन होना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी डॉ0 सी पी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामआसरे कमल व जिला परियोजना अधिकारी, नमामि गंगे सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in