*फायर कर प्राणघातक हमला करने वाला आरोपी पिस्टल सहित पकड़ा गय*
*पिस्टल, कारतूस एवं स्कूटी जप्त*
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी* –
01. दीपक पटैल उर्फ रंगबाज पटैल पिता स्व0 भागचंद पटैल उम्र 31 साल निवासी ग्राम मढा परसबाड़ा थाना खितौला हाल पता- ढेलाराम मंदिर के पास, लखराम मोहल्ला खितौला
*जप्ती* – घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त काले रंग की बिना नंबर की स्कूटी
थाना सिहोरा में दिनॉक 4-9-25 को गौरेया मोहल्ला सेवाराम पंजाबी के मकान के सामने गोली चलने से घायल आशीष विश्वकर्मा उर्फ अरसू विश्वकर्मा को सिहोरा अस्पताल ले जाये जाने जहॉ से रिफर करने पर अनंत अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को अरसू उर्फ आशीष विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्र 10 गौरेया मोहल्ला, सिहोरा, ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह प्रापर्टी खरीदीने बेचने का काम करता है। दिनांक 04/09/25 के रात्रि 10/30 बजे उसने सौरभ पटेल को फोन कर बाबाताल सिहोरा में मिलने के लिये बोला। बाबाताल से सेवाराम के घर के पास पहुंचकर एक लडके से 2 बॉटल बियर मंगवाया, वह एवं सौरभ दोनो बीयर पी रहे थे, उसी समय दीपक पटेल निवासी लखराम मोहल्ला सिहोरा का एक काले रंग की एक्टिवा में वाबाताल तरफ से आया और पिस्टल से एक हवाई फायर किया तो सौरभ पटेल ने बोला कि ये क्या कर रहे हो तो दीपक पटेल ने उसे जान से मारने की नीयत से उस पर पिस्टल से एक फायर किया उसने हाथ से रोका तो गोली उसके हाथ मे लगी तभी एक मोटर सायकिल में आजाद पटेल आया एंव आजाद ने जान से मारने की नीयत से फायर किया जो गोली उसकी गर्दन में लगी । रिपोर्ट पर दीपक पटेल, आजाद पटेल के विरूद्ध 569/2025 धारा 109, 3(5)बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी सिहोरा श्री आदित्य सिंघारिया (भा.पु.से.) के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी सिहोरा विपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी।
टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास सी.सी.टी.व्ही. फुटेज चैक किये गये एवं मुखबिरों को लगाया गया। विश्सनीय मुखबिर की सूचना पर दिनांक 09.09.2025 को ग्राम रिमझा मोड पर मझौली रोड में दबिश देते हुये काले रंग की स्कूटी सहित आरोपी दीपक पटैल निवासी मढा पसरवाडा को घेराबंदी कर पकडा जाकर तलाशी ली गयी जो अपने पास एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस रखे मिला ।
आरोपी दीपक पटैल ने पूछतांछ पर बताया कि उक्त पिस्टल से दिनांक 04.09.2025 को अस्सू उर्फ आशीष विश्वकर्मा के ऊपर पुरानी पैसो के लेन-देन की बात पर से उत्पन्न विवाद के कारण 04 राउंड फायर करके काले रंग की स्कूटी से भाग गया था।
आरोपी दीपक पटैल से पिस्टल, कारतूस एवं स्कूटी जप्त करते हुये प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये न्यायिक अभिरक्षा मे जेल भेज दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी दीपक पटैल अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध पूर्व से थाना माढोताल एवं खितौला में आर्म्स एक्ट व मारपीट के प्रकरण पंजीबद्ध है।
*उल्लेखनीय भूमिका* – प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी सिहोरा विपिन बिहारी सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक पुष्कर मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक प्रदीप तिवारी, प्रधान आरक्षक गणेश्वर सिंह, आरक्षक नीरज चौरसिया, आरक्षक देवराज कौरव, आरक्षक संदीप पांडे, आरक्षक अनुज कंसाना की सराहनयीय भूमिका रही।



