Skip to main content

Aaj Tak24x7

ओंकारेश्वर हाइवे बना मौत का फंदा – ग्रामीण मैं आक्रोश फूटा गुस्सा

ओंकारेश्वर हाइवे बना मौत का फंदा – ग्रामीण मैं आक्रोश फूटा गुस्स !

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7

खंडवा ज़िले में मोर्तक्का ओंकारेश्वर मार्ग कोठी पर बना खतरनाक मोड़ अब यात्रियों की जान का दुश्मन बन चुका है। ओंकारेश्वर के पास ग्राम कोठी की पुलिया हादसों इतिहास बन गई है प्रतिदिन कभी ट्रक पलट रहे हैं, कहीं बाइक सवार सड़क पर चौटी ले होकर तड़पते रहते हैं।

 

हादसों की पहचान बन चुकी ग्राम कोठी की यह आम सड़क मार्ग की पुलिया से तंग आकर सरपंच की अगवाई में ग्रामीणों ने कलेक्टर को हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंपा और चेतावनी भी दी –और कहा कि

“अगर इस मौत के मोड़ पुलिया को सीधा नहीं किया गया तो हम सड़क पर उतरकर प्रशासन की नींदें उड़ा देंगे।”

 

ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और अफसरों की लापरवाही से सड़क के मार्ग बनी यह पुलिया हत्यारे मोड़ में बदल चुकी है।

लाखों श्रद्धालु हर रोज़ ओंकारेश्वर पहुंचते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी इस खतरनाक पुलिया पर दांव पर लगी रहती है।

 

ग्रामीणों का साफ कहना है कि –

“या तो पुलिया सीधी होगी… वरना अब ग्राम पंचायत कोठी गाँव का जनसैलाब सड़क मार्ग जाम करेगा।”

 

अब देखना ये है कि प्रशासन हादसों का सिलसिला रोकेगा या फिर ओंकार नगरी आने वाले श्रद्धालुओं की ऐसे ही जीवन लीला समाप्त हो जाएगी ग्रामीणों को विश्वास है कि कलेक्टर खंडवा मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in