आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*संकल्प हब फार इम्पावरमेंट ऑफ बूमेन” योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हु*
*औरैया 10 सितंबर 2025* / शासन के मंशानुरूप जिलाधिकारी डा० इन्द्रमणि त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में संकल्प हब फार इम्पावरमेंट ऑफ बूमेन” योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अनुसार श्रीमती मनोरमा महाविद्यालय जनपद औरैया में अध्ययनरत छात्र/छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं के बारे में श्रीमती सपना देवी डिस्ट्रिक मिशन कोआडीनेटर द्वारा भारत सरकार के द्वारा बताई जा रही समस्त योजनाओं की विस्तृत रूप से छात्र/छात्राओं को जानकारी प्रदान की गयी। तत्पश्चात डॉ० रश्मी, विवेक द्विवेदी काउंसलर द्वारा छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य से सम्बन्धित जैसे-एनेमिया, कैंसर, सरयापकल व उसके सुरक्षा के उपाय के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। उसके उपरान्त कौशलेन्द्र सिंह जेण्डर स्पेसलिस्ट के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन व समस्त योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी एवं श्रीमती स्मृति सिंह, काउन्सलर द्वारा वन स्टाप सेण्टर के बारे में एवं वहीं पर 05 दिन का निराश्रित महिलाओं को ठहरने हेतु एवं घरेलू हिंस से पीड़ित महिलाओं की काउन्सलिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से रविदत्त त्रिपाठी द्वारा विधिक से सम्बन्धित समस्त जानकारी प्रदान की गयी, व लालता प्रसाद ग्रुप लीडर पी०एल०वी० और किरन चौहान, सुषमा गुप्ता, श्रीमती मनोरमा महाविद्यालय के प्रबन्धक रमाकान्त अवस्थी व समस्त स्टाफ एवं छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम समापन के दौरान कई छात्र/छात्राओं द्वारा अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में भी वार्ता की गयी जिससे कई छात्र/छात्राओं को अपनी समस्यों का सही से निजात मिल सकेगी।



