केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से गुना के बमोरी स्थित तरावटा–मियाना रेलवे अंडरपास को मिली मंजूरी

*केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से गुना के बमोरी स्थित तरावटा–मियाना रेलवे अंडरपास को मिली मंजूर* अतुल मल्होत्रा आज तक 24×7 ब्यूरो रिपोर्ट

 

*ग्रामीण अंचल को मिलेगी राहत, किसानों को सुविधा*

 

*सिंधिया ने X पर रेल मंत्री का व्यक्त किया आभार एवं क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएँ*

 

*गुना/बमोरी।* केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा गुना सांसद ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया के सतत प्रयासों से गुना जिले के बमोरी क्षेत्र स्थित तरावटा–मियाना रेलवे अंडरपास को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अंडरपास निर्माण के लिए ₹2.74 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की है। यह अंडरपास लहरकोटा गाँव के समीप निर्मित किया जाएगा।

 

*जनता की समस्या से समाधान तक*

 

स्थानीय ग्रामीण जनों और किसानों को लंबे समय से रेलवे लाइन पार करने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए, सिंधिया ने जुलाई 2024 में केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखकर इस विषय पर उचित कार्रवाई का आग्रह किया था।

जनसमस्या को प्राथमिकता देते हुए रेल मंत्री ने संज्ञान लिया और अब इस महत्वपूर्ण परियोजना को हरी झंडी मिल गई है।

 

*किसानों और ग्रामीणों के लिए बड़ी सौगात*

 

उक्त अंडरपास निर्माण से क्षेत्र के किसानों और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं पर अंकुश लगेगा।

 

*सिंधिया ने X पर व्यक्त किया आभार एवं क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएँ*

 

इस स्वीकृति पर सिंधिया ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया और लहरकोटा गाँव सहित आसपास के किसानों एवं ग्रामीणजन को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि इस निर्णय से न केवल क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी, बल्कि स्थानीय किसान और निवासियों को सुविधा भी मिलेगी। आपका यह निर्णय केंद्र सरकार के जन जन की प्रगति के संकल्प की सिद्धि का पर्याय है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in