Skip to main content

Aaj Tak24x7

शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग ,दो लाख से अधिक के नुकसान का अंदेशा

शॉर्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग ,दो लाख से अधिक के नुकसान का अंदेश

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र।स्थानीय कस्बा स्थित एसबीआई बैंक के आगे बाइक ऑटो पार्ट्स की दुकान में मंगलवार देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दुकान के अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना में दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है।

दुकान स्वामी मोहम्मद ग़ौसुल खान पुत्र स्व. नसीम खां निवासी कस्बा वार्ड नं. 6 मुंसिफ कोर्ट के पीछे गली में, ने बताया कि उनका वर्कर मुस्तकीम अंसारी एवं मोहम्मद गौस खां ने मंगलवार की रात करीब सवा 8 बजे दुकान बंद कर दी थी। रात साढ़े 9 बजे के आसपास स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलती देखी और तुरंत सूचना दी।

आग में दुकान के अंदर रखी टीवीएस लूना पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि एक हीरो डीलक्स बाइक आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा ऑटो पार्ट्स व अन्य सामान भी जल गए। दुकानदार का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग में उन्हें करीब दो लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही डॉयल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बुधवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली दुद्धी में लिखित तहरीर देकर मामला दर्ज कराया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in