थाना महाराजपुरा क्षेत्र में नमकीन कारोबारी से लूट करने वाले तीन और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट
पुलिस ने पकड़े गये लुटेरों के पास से लूटी गई रकम में से 01 लाख 12 हजार रूपये नगद जप्त किये।
आरोपियों से घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की टीव्हीएस राइडर मोटर साइकिल तथा एक 315 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउंड भी किया जप्त।

ग्वालियर दिनांक 10.09.2025।
घटना का संक्षिप्त विवरणः– फरियादी राममोहन सेठ निवासी भगत सिंह नगर ने थाना महाराजपुरा में रिपोर्ट लेख कराई थी कि दिनांक 02.09.2025 को वह सामान बिक्री के कुल 3,81,283/- रुपये बैग में लेकर अपने कर्मचारी की मोटर साइकिल पर अपने घर भगत सिंह नगर जा रहा था। पटरी रोड पर सद्‌गुरु किराना स्टोर के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों द्वारा उनसे रुपयां से भरा बैग छीन लिया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना महाराजपुरा में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अप0क्र0 444/25 धारा 309(4) एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौराने विवेचना दिनांक 07.09.2025 को पुलिस टीम राधा स्वामी सत्संग के पास से उक्त प्रकरण के तीन आरोपियों रोहित उर्फ अक्की परिहार निवासी ग्राम खुरैरी जिला ग्वालियर रोहित परिहार एवं पवन परिहार निवासीगण न्यू राम विहार कॉलोनी पिंटो पार्क जिला ग्वालियर को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम में से 60 हजार रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को जप्त किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह,भापुसे के निर्देश पर अति. पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्रीमती सुमन गुर्जर एवं सीएसपी महाराजपुरा श्री नागेन्द्र सिंह सिकरवार के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरी0 धर्मेन्द्र सिंह यादव के द्वारा गठित पुलिस की टीमों द्वारा उक्त लूट के प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

फरार आरोपियों की तलाश के दौरान दिनांक 10.09.2025 को पुलिस टीम को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त लूट के कुछ आरोपी ग्वालियर इंजीनियरिंग कॉलेज महाराजपुरा के पीछे वाले गेट की तरफ छिपे हुए हैं सूचना पर पुलिस की टीमों को मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया, जहां से पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को घेराबंदी कर धरदबोचा। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों से नाम व पता पूछने पर एक ने विक्की उर्फ ह्देश मण्डेलिया पुत्र राजेश मण्डेलिया उम्र 19 साल निवासी खुरैरी थाना मुरार जिला ग्वालियर दूसरे ने अंकित रजक पुत्र कमलेश रजक उम्र 20 साल निवासी खुरैरी बघेल मोहल्ला थाना मुरार जिला ग्वालियर तथा तीसरे ने इरफान पुत्र फकीरा खान उम्र 21 साल निवासी खुरैरी थाना मुरार जिला ग्वालियर बताया।

पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों की निशादेही पर आरोपी इरफान से 76 हजार रूपये नगद एवं एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के जप्त किया गया तथा आरोपी विक्की उर्फ ह्देश से 26 हजार रूपये और घटना में लूटा गया बैग तथा आरोपी अंकित रजक से 10 हजार रूपये और घटना में प्रयुक्त टीव्हीएस राइडर मोटर साइकिल को जप्त किया गया।

थाना महाराजपुरा पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनसे लूटी गई शेष रकम और उनके साथियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा अभी तक पकड़े गये कुल 06 आरोपियों से 01 लाख 72 हजार रूपये जप्त किये जा चुके हैं।

बरामद मशरूकाः– लूटी गई रकम में से 01 लाख 12 हजार रुपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त एक लाल रंग की टीव्हीएस राइडर मोटर साइकिल व एक 315 बोर का देशी कट्टा मय एक जिंदा राउंड के जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका :- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी महाराजपुरा निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, प्रशिक्षु डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम, थाना महाराजपुरा टीम- उप निरीक्षक राजीव सोलंकी, मुकेश कुमार शर्मा, सौरभ श्रीवास्तव, देशराज सिंह, श्याम सुंदर कुशवाहा, आरक्षक रुस्तम गुर्जर, शिवराज सिंह, भानु सिकरवार, आनंद यादव, देवेंद्र गुर्जर, ध्रुव गुर्जर, अनिल गुर्जर, राजवीर सिंह, साइबर ग्वालियर- उप निरीक्षक रजनी रघुवंशी, आर. सोनू प्रजापति, आर. विपिन सिकरवार, आर. कपिल पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes