Skip to main content

Aaj Tak24x7

सहायक यंत्री को घूस की पहली किस्त 20 हजार लेते ही लोकायुक्त ने दबोचामैटने॔स और रिपेयरिंग के बिल भुगतान के बदले मांग रहा था 56 हजार की रिश्वत


जबलपुर/मंडला।
आवेदक – रौशन कुमार तिवारी नगर परिषद डूमर कछार अनुपपुर,हाल निवास- नारायणगंज मंडला
आरोपी- नरेन्द्र कुमार गुप्ता सहायक यंत्री, कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला।
घटना 11 सितंबर
ट्रैप राशि -20000 रु (बीस हजार रु)
घटनास्थल- कार्यालय जनजातीय कार्य विभाग जिला मंडला
विवरण -आवेदक की फर्म बोरिंग बिल्डर्स ने वर्ष 24 में आदिवासी जनजातीय विभाग मंडला में रिपेयर एवं मेंटीनेन्स का कार्य किया था, जिसके बिल भुगतान के एवज में सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता ₹56000 की रिश्वत की मांग की जा रही थी । आज आरोपी को प्रथम किश्त के रूप में ₹20000 लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया ।आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण  अधिनियम 1988 (संशोधन)2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल में दल प्रभारी निरीक्षक निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक शशिकला मस्कुले, एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in