संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ बूमेन” योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 11 सितम्बर 2025/
शासन के मंशा अनुरूप जिलाधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में ” संकल्प हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ बूमेन” योजना के अन्तर्गत 10 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम के अनुसार चौ० विश्वम्बर सिंह भारतीय बालिका इण्टर कालेज औरैया, जनपद में पोक्सो अधिनियम पर जागरुकता व अनुपालन के सम्बन्ध में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें श्रीमती सपना देवी, डिस्ट्रिक मिशन कोऑर्डिनेटर द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को बाल विवाह एवं महिला कल्याण विभाग में संचालित समस्त योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। तत्पश्चात श्रीमती सैफाली शर्मा, सेण्टर मैनेजर द्वारा वन स्टाप सेण्टर के बारे में एवं यहीं पर 05 दिन का निराश्रित महिलाओं को ठहरने हेतु एवं घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की काउन्सलिंग के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की गयी। तत्क्रम में पुलिस विभाग से सुश्री सोनी रावत एस०आई० द्वारा आपातकालीन स्थिति में सरकार द्वारा संचालित सभी टोल फ्री नं० 101,102,108,112,1080,1088,1076 एवं साइबर क्राइम व व्हाट्सएप, फेसबुक, इन्स्टाग्राम से हो रहे शोषण आदि के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से छात्राओं को जानकारी प्रदान की गयी व भविष्य में कुछ कर दिखाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। इसके पश्चात डा० दिव्यांशी द्वारा छात्राओं के स्वास्थ्य से सम्बन्धित बच्चों के डायट मासिक धर्म व उसके सुरक्षा के उपाय के सम्बन्ध में छात्राओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।
उसके उपरान्त कौशलेन्द्र सिंह जेण्डर स्पेसलिस्ट के द्वारा चाइल्ड हेल्पलाइन व बालिकाओं को उच्च शिक्षा एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। तत्क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लालता प्रसाद, पी०एल०वी० ग्रुप लीडर द्वारा पोक्सो एक्ट के बारे में जानकारी प्रदान की गयी। अनूप कुमार, मल्टीपरपज व विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमती गीता चतुर्वेदी एवं समस्त स्टाफ व छात्रायें आदि उपस्थित रही।कार्यक्रम समापन के दौरान कई छात्राओं द्वारा अपनी समस्याओं के सम्बन्ध में भी वार्ता की गयी। डिस्ट्रिक मिशन कोऑर्डिनेटर एवं जेण्डर स्पेशलिस्ट द्वारा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उसके निराकरण हेतु विभिन्न जानकारी दी गयी। जिससे कई छात्राओ को अपनी समस्याओं की सही से निजात मिल सकेगी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes