सिरोंज। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा द्वारा जैन समाज के पत्रकारो के राष्ट्रीय अधिवेशन जो कि 5 अक्टूबर 2025 को अशोकनगर में आयोजित होने जा रहा है। उक्त कार्यक्रम मुनि श्री 108 सुधा सागर जी महाराज के सांनिध्य में कार्यक्रम के बैनरो का विमोचन मुनि श्री के समक्ष किया गया। मध्यप्रदेश आईजा के अध्यक्ष राजीव जैन सैनानी ने बताया कि कार्यक्रम का विमोचन मुनि श्री के सांनिध्य के अलावा कार्यक्रम के निर्देशक वरिष्ठ समाजसेवी हुकुम जी काका,डॉ राजीव जैन बंटी,सौरभ जैन,आहान जैन सैनानी सहित हजारो धर्मप्रेमी बन्धु उपस्थित रहें। कार्यक्रम में आईजा के राष्ट्रीय हार्दिक हुंडिया के साथ देश की विभिन्न हस्तियां शामिल होगी। इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न राजनेताओ ने आने की स्वाकित प्रदान की है। साथ ही कार्यक्रम में आईजा महिला विंग की विभिन्न पत्रकार सहित मध्यप्रदेश के समस्त जिलो व तहसीलो से जैन पत्रकार कार्यक्रम में शामिल होगे।



