विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के अंतर्गत सत्र का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में सम्पन्न हुआ

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 11 सितम्बर 2025- शासन द्वारा आमजनों से देश को सन 2047 तक विकसित भारत के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के उद्देश्य से उनकी अपेक्षाओं एवं उनके द्वारा चाही जा रही योजनाओं की जानकारी/ सुझावों को प्राप्त करने के उद्देश्य से उद्योग, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि, एमएसएमई आदि को समाहित करते हुए समर्थ उत्तर प्रदेश, विकसित उत्तर प्रदेश @2047 के अंतर्गत तीन सत्र का आयोजन कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जनपद नोडल अधिकारी/सचिव लोक निर्माण गुर्राला श्रीनिवासुलु, सेवानिवृत्त आई ए एस राकेश कुमार द्वितीय, सेवानिवृत्त प्रोफेसर/वैज्ञानिक, कृषि विभाग डा0 सुशील कुमार, सेवा निवृत्त मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय डा0 अनुराग के0 श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
प्रथम सत्र की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया तत्पश्चात जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सभी जनपद नोडल अधिकारी/ प्रबुद्धजनों को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। प्रथम सत्र के दौरान जिलाधिकारी ने सभी आगंतुकों को संबोधित करते हुए कहा कि औरैया के विकास को दृष्टिगत रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी को आश्वस्त किया कि उनके मार्गदर्शन में औरैया का विकास सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर विकसित उत्तर प्रदेश पर आधारित विजन डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया जिसके माध्यम से जनपद में विकास हेतु विकसित किये जा रहे औद्योगिक क्षेत्र, एमएसएमई निवेश, कृषि उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। उन्होंने सभी आगंतुकों से अनुरोध किया कि जनपद के विकास को दृष्टिगत रखते हुए आपातकालीन व दीर्घकालीन सुझाव रखें। सत्र के दौरान ओमप्रकाश गुप्ता, अनिवेष चतुर्वेदी, नूतन राजपूत, अजीम खान, धीरज शुक्ला ने अपने संस्थानों को सुचारू रूप से संचालन में आ रही समस्याओं एवं शताब्दी संकल्प 2047 को दृष्टिगत रखते हुए अनेक सुझाव दिए जिसे संकलित कर शासन स्तर पर परीक्षण के उपरांत लागू करने हेतु भेजा जाएगा।
द्वितीय सत्र में जनपद में संचालित मिशन ज्योतिर्गमय एवं आरोग्यम शिविर से संबंधित प्रेजेंटेशन को प्रदर्शित किया गया जिसकी प्रबुद्धजनों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अनूठी पहल को सराहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि किस प्रकार मिशन ज्योतिर्गमय के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों की उपस्थिति को बढ़ाते हुए उनके शिक्षा स्तर को उच्चीकृत किया जा रहा है और कुछ जगह शिक्षाग्रह के माध्यम से भी शिक्षा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोग्यम शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के सभी ग्रामों में मार्च 2026 के अंत तक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। इसके लिए प्रत्येक सप्ताह में दो शिविरों का आयोजन किया जाता है। सत्र के दौरान शिक्षा के स्तर में सुधार के साथ-साथ व्यावसायिक शिक्षा, प्राथमिक स्तर पर बाल वाटिका में ऑडियो /वीडियो, शिक्षा, खेलों के स्थान, संसाधनों, स्कूल में नई तकनीक यथा कंप्यूटर शिक्षा ब्लॉक लेवल पर जवाहर नवोदय विद्यालय, स्टेडियम आदि के सुझाव दिए गए। स्वास्थ्य के स्तर में सुधार हेतु सामाजिक समरसत्ता के साथ-साथ स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण करने के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिए गए।
तृतीय सत्र के दौरान ग्रामीणों एवं श्रमिकों की आय बढ़ाने एवं ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में श्रमिकों, समूह की महिलाओं, लखपति दीदियों , बैंक सखी आदि ने अपने अनुभव को साझा करते हुए योजनाओं के संचालन/ आयवृद्धि एवं सामाजिक स्तर के लिए अमूल्य सुझाव दिए। साथ ही महिला समूहों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों को बिक्री के लिए विकास खण्ड स्तर पर बिक्री केंद्रों की स्थापना की जाए और ऑन लाइन मार्केटिंग से भी जोड़ा जाए। महिला समूहों के खातों को ओवर ड्राफ्ट खाते में परिवर्तित कर दिए जाए जिससे वह अपने कार्य में विस्तार कर आय में वृद्धि कर सके और समूह की महिलाओं का बीमा कराया जाए। श्रमिकों के हित में चलाई जा रही योजनाओं में शिथिलता, मनरेगा की मजदूरी में वृद्धि और अकुशल श्रमिकों को प्रशिक्षित कर कुशल श्रमिक की मजदूरी दी जाए। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जनपद में प्रगति को प्रदर्शित करते हुए विस्तृत जानकारी दी गई।
सेवानिवृत आईएएस राकेश कुमार मिश्रा द्वितीय ने सभी से अपील की वह उत्तर प्रदेश को 2047 तक समर्थ उत्तर प्रदेश के रूप में विकसित करने हेतु सुझावों को क्यूआर कोड को स्कैन कर शासन को भेजें जिससे शासन आपके द्वारा भेजे गए सुझाव को दृष्टिगत रखते हुए नीतियों का निर्माण एवं क्रियान्वयन कर सके। यह प्रक्रिया जनपद स्तर से ग्रामीण स्तर तक जाएगी
उक्त के पूर्व जनपद नोडल अधिकारी/सचिव लोक निर्माण गुर्राला श्रीनिवासुलु, सेवानिवृत्त आई ए एस राकेश कुमार द्वितीय, सेवानिवृत्त प्रोफेसर/वैज्ञानिक, कृषि विभाग डा0 सुशील कुमार, सेवा निवृत्त मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग विनोद कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर लखनऊ विश्वविद्यालय डा0 अनुराग के0 श्रीवास्तव ने समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के अंतर्गत आयुष विभाग, स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, जिला बेसिक शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला कल्याण विभाग, उपायुक्त उद्योग विभाग द्वारा लगाये गये स्टालों का निरीक्षण भी किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुरेंद्र कुमार, जिला विकास अधिकारी सतीश कुमार पाण्डेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार मौर्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार राम दुलारे सहित संबंधित अधिकारी, व्यापारीगण, आमजन समूह की महिला आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes