*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 279 पाव देशी शराब जप्त*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा तथा एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना कटंगी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 279 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी कटंगी श्रीमति पूजा उपाध्याय ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि पौडी- केैमारी रोड पर मोड के पास एक व्यक्ति अधिक मात्रा में देशी शराब रखे खडा है। सूचना पर तत्काल दबिश दी जहॉ मुखबिर के बताये हुलिये का व्यकित 2 बोरियॉ रखे खडा दिखा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम विनोद सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी हरदुआ कटंगी बताया, जो तलाशी लेने पर दोनो बोरियों में 279 पाव देशी शराब रखे मिला जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी को पकडने में सहायक उप निरीक्षक आनद बाजपेई, आरक्षक गीतेश, प्रकाश, अजय की सराहनीय भूमिका रही।



