12 ज्योतिर्लिंगों पर महर्षी आश्रम मोर्तक्का के द्वारा चढ़ाया जाएगा अभिमंत्रित जल

मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7 खंडवा ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी के समीप मां नर्मदा के दक्षिणी तट पर स्थित महर्षि वाल्मीकि धाम आश्रम के तत्वाधान में संपूर्ण श्रावण मास पर्व प्रतिदिन शिव पार्थिव पूजा के साथ ही विशेष पूजा अनुष्ठान कर 12 जल कलश स्थापित किए गए थे महर्षि वाल्मीकि धाम आश्रम के संस्थापक श्री लखन सिंह तवर ने बतलाया कि यह 12 जल कल श का जल 12 ज्योतिर्लिंग पर माँ नर्मदा का जल चढ़ाने के संकल्प के साथ सावन के पवित्र महिने में एक माह तक महर्षि वाल्मीकि धाम आश्रम में 12 कलश स्थापित किये गए थे ॐ नमः शिवाय के जप एवं रुद्र अभिषेक का कार्यक्रम एक माह तक चला जिस मैं रुद्राक्ष ओर कलश में विराजमान नर्मदा माई के जल का पूजन अर्चन किया प्रतिदिन किया जाता हुआ रहा था विभिन्न स्थानों की पूर्णाहुति के बाद प्रथम जल कलश ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग से यात्रा प्रारंभ की गई जो कि 12 ज्योतिर्लिंग पर जल अर्पित करके समाप्त की जाएगी चर्चा में संस्थापक लक्खा भैया ने बताया कि यह हम सबके लिए बड़े सौभाग्य शाली एवं अद्भुत क्षण है जब हम मां नर्मदा जल से जहां कृषक खेती मानव जीवन जीव प्राणी अनेक को जीवन दान मिल रहा है तो वही प्रतिदिन हजारो करोड़ो योजनाओं का लाभ मां नर्मदा की असीम कृपा से प्राप्त हो रहा है आयोजक ने कहा कि नर्मदा जी के पवित्र जल से भारतवर्ष में विराजित द्वादश ज्योतिर्लिंगों का नर्मदा जल से जाकर अभिषेक पूजन किया जाएगा पुनीत धार्मिक आस्था से परिपूर्ण जल कलश यात्रा में एवं कार्यक्रम में सहयोग के लिए महर्षी आश्रम के संस्थापक ने सभी का आभार व्यक्त किया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in