तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में दिल दहला देने वाला हादसा

मासूम सिया की मौत के बाद पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल, स्थानीय निवासियों में आक्रोश
मुकेश शुक्ला आज तक 24 * 7
ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर के बालवाड़ी हाट बाजार क्षेत्र में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। रिवर्स लेते समय एक वाहन की चपेट में आने से ढाई वर्षीय मासूम सिया पिता अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। मासूम की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

मासूम की मौत से गम का माहौल
सिविल अस्पताल ओंकारेश्वर के डॉक्टर रवि वर्मा ने बताया कि बालिका को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वहीं, थाना प्रभारी मांधाता अनोखसिंह सिंदया ने जानकारी दी कि वाहन और चालक दोनों को कस्टडी में लेकर बीएनएस की धारा 106 और 281 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पार्किंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पार्किंग व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि दंडी आश्रम और कुबेर भंडारी पार्किंग से एजेंट 200-300 रुपए लेकर गाड़ियां बालवाड़ी हाट बाजार और ममलेश्वर पार्किंग में ले आते हैं। इससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो जाती है और बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा मंडराता है।

आंगनबाड़ी और स्कूल के पास अवैध पार्किंग
स्थानीय निवासी विनोद गायकवाड ने बताया, “गाड़ी चालक अक्सर बच्चों के खेलने और पढ़ने की जगह के पास ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। यहां आंगनबाड़ी में 2-5 वर्ष के छोटे बच्चे पढ़ाई करते हैं और प्राथमिक स्कूल में 10 वर्ष तक के बच्चे आते हैं। बावजूद इसके पार्किंग का अवैध कब्जा जारी है।”

स्थानीय लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि प्रशासन को पार्किंग व्यवस्था पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे दोबारा न हों।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in