*एक्सिस में परिवहन कर ले जायी जा रही 310 पाव देशी शराब एक्सिस सहित जप्त, आरोपी की तलाश*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) तथा नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल श्रीमति राजेश्वरी कौरव के मार्ग दर्शन में थाना अधारताल की टीम द्वारा 310 पाव देशी मय एक्सिस के जप्त की गई।
थाना प्रभारी अधारताल श्री प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि आज दिनॉक 13-9-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बिना नम्बर की नीले रंग की एक्सिस में गौरव जायसवाल सामने सफेद रंग की प्लास्टिक की 2 बोरी में अधिक मात्रा में शराब लेकर अम्बेडकर कालोनी तरफ से कटरा तरफ जा रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार नेता कालोनी के पास दबिश दी गई, गौरव जायसवाल बिना नम्बर की नीले रंग की एक्सिस से आते दिखा जो पुलिस को देखकर एक्सिस एवं दोनों बोरी छोड़कर भाग गया। दोनों बोरियों को चैक करने पर 310 पाव देशी शराब रखी मिली जिसे एक्सिस सहित जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की करते हुये आरोपी की तलाश जारी है।
उल्लेखनीय भूमिका- अवैध शराब जप्त करने में प्रधान आरक्षक प्रेम लाल विश्वकर्मा, सुग्रीव तिवारी, महेन्द्र विष्ट, मनोज पांडे, आरक्षक रामभरोस की सराहनीय भूमिका रही।



