छठे दिन माखन-चोरी, गोवर्धन पूजा और कृष्ण-रुक्मणी विवाह प्रसंगश्रद्धालुओं में वितरित हुआ छप्पन भोग का प्रसाद

कदौरा।
नगर के हरिओम गेस्ट हाउस में जारी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के छठे दिवस शनिवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं से लेकर विवाह प्रसंग तक का आकर्षक वर्णन किया गया। कथा श्रवण करते हुए भक्तजन भावविह्वल हो उठे और पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया।
भगवताचार्य राम-श्याम महाराज ने कृष्ण की माखन चोरी की मनमोहक लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने समझाया कि बच्चों द्वारा खाने की वस्तुओं को चोरी से लेना अपराध नहीं समझा जाता क्योंकि स्वयं नटखट कृष्ण गोकुल में माखन चुराकर मां यशोदा और गोपियों को आनंदित किया करते थे।
इसके उपरांत गोवर्धन पूजा प्रसंग का विस्तार से वर्णन हुआ। कथा वाचकों ने बताया कि जब इन्द्रदेव ने क्रोधित होकर गोकुल में मूसलधार वर्षा कराई, तब बालकृष्ण ने अपनी छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर समस्त गांव और गोकुलवासियों को आश्रय दिया। इस प्रसंग पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने जय श्री गोवर्धनधारी के जयकारों से वातावरण गूंजा दिया।
कथा के समापन में कृष्ण-रुक्मणी विवाह का अनुपम चित्रण प्रस्तुत हुआ। विवाह प्रसंग पर श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की और मंगल गीत गाकर भक्ति उल्लास प्रकट किया। आयोजन के अंत में भक्तों के बीच छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया।

संवाददाता अभिषेक कुमार आज तक 24×7 न्यूज़ ब्यूरो चीफ जालौन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in