69वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश में मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला के 6 खिलाड़ी हुए रवाना

जबलपुर – 69वीं राज्य स्तरीय शालेय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन इंदौर जिले में दिनांक 15 सितम्बर 2025 से 19 सितंबर 2025 तक किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जबलपुर सम्भाग टीम दल का प्रतिनिधित्व करते हुए मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला के 6 खिलाड़ी अपने-अपने आयु व वजन वर्ग में भाग लेने हेतु हुए रवाना । साथ ही विद्यालय की शिक्षिका जरीना खान जबलपुर सम्भाग टीम दल कुराश मेनेजर की भूमिका निभाएंगी ।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर लोक शिक्षण सम्भाग जबलपुर संयुक्त संचालक प्राचीश जैन, संयुक्त संचालक खेल आशा सिसोदिया, जिला शिक्षा अधिकारी धनश्याम सोनी, जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मधुमिता हाजरा,मानकुवॉरी हंसा हायर सेकंडरी स्कूल बरेला शाला संचालक समिति सचिव एस मसीह, शाला संचालक वैभव जोशुवा, प्राचार्या श्रीमती नम्रता जोशुवा,मानव क्रीड़ा एवं कला एकेडमी ऑफ इंडिया संस्थापक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षक राजकुमार यादव, संयुक्त सचिव जयराज चौधरी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए अधिकाधिक पदक अर्जित करने हेतु की कामना की । चयनित खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है – विधार्थी खुशी यादव कक्षा (10वीं अंग्रेजी माध्यम), श्री दुबे (10वीं अंग्रेजी माध्यम) ,भावना पट्टा (9 वीं अंग्रेजी माध्यम) ,काजल पटेल (9वीं अंग्रेजी माध्यम), नीलम तेकाम (9वीं अंग्रेजी माध्यम),कार्तिक बर्मन (7 वीं अंग्रेजी माध्यम ) ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in