आईजा के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए कार्यक्रम समिति का गठनहुकुम काका को निर्देशक,सौरभ जैन को संयोजक व डॉ राजीव जैन बंटी को नियुक्त किया गया समन्वयक

सिरोंज। ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन आईजा द्वारा 5 अक्टूबर 2025 को अशोकनगर में जैन पत्रकारो का राष्ट्रीय अधिवेशन मुनि श्री पुंगव 108 संत सुधा सागर जी महाराज के सांनिध्य में होने जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम के लिए आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया की अनुंशसा पर आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्यक्रम के निर्देशक वरिष्ठ समाजसेवी हुकुंम काका को बनाया। साथ ही कार्यक्रम के संयोजक के रूप में सौरभ जैन गुलाबगंज को नियुक्त किया गया। तो वही कार्यक्रम के समन्वयक जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव जैन बंटी को बनाया गया है। इस मौके पर आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एड राजीव जैन सैनानी ने बताया कि इस भव्य व ऐतेहासिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियो का गठन किया गया। क्योकि इस कार्यक्रम में देश के कोने कोने से पत्रकारगण शामिल होगे। वही पहली बार मध्यप्रदेश में महिला विंग का सम्मलेन सम्पन्न होगा। इस अवसर में केन्द्रीय मंत्री,सासंद सदस्य,विधायक गण सहित आईजा परिवार के अनेको पदाधिकारी सम्मिलित होगें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in