17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भाजपा कार्यकर्ता करेंगे जनता जनार्दन की सेवा के कार्य =महेंद्र सिंह खड़गवंशी।


17 सितंबर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस से 2 अक्टूबर लाल बहादुर शास्त्री एवं महात्मा गांधी की जयंती के अवसर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलने वाले जनता जनार्दन की सेवा के कार्य (सेवा पखवाड़ा) को लेकर सैयदनगली में ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर के प्रतिष्ठान पर आयोजित उझारी मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत होने वाले जन सेवा के सभी कार्यों को सभी कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाए। इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रीय विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न सहन नहीं किया जाएगा। पार्टी के अनुसार आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में में कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा। कार्यक्रमों को प्रभावशाली बनाने की हम सबकी जिम्मेदारी है। ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर ने भारी संख्या में उपस्थित होने के लिए मंडल के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और उनका उत्साह वर्धन भी किया।कल्याण सिंह सैनी मंडल अध्यक्ष भाजपा उझारी ने अंत में बैठक की समाप्ति की घोषणा की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, हसनपुर ब्लाक प्रमुख ममता गुर्जर, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल,विधानसभा सहयोजक कृष्ण कुमार शर्मा, विधानसभा प्रभारी शुभम जलान, पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमराज सैनी ब्लॉक संयोजक, मंडल महामंत्री हिमांशु त्यागी, ब्लॉक प्रमुख पुत्र मुदित गुर्जर, हसनपुर चीनी मिल डायरेक्टर देवकीनंदन पाल, उदित गुर्जर, विक्की चौहान, वीर सिंह सैनी मंडल उपाध्यक्ष, दीपक अग्रवाल मंडल कोषाध्यक्ष, संगीता सैनी मंडल उपाध्यक्ष
मंडल के उपाध्यक्ष मंडल के मंत्री शक्ति केंद्र संयोजक व प्रभारी बूथ अध्यक्ष और सभी देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे…… सवाददाता. मुशीर खान. अमरोहा. उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in