आज उत्तर प्रदेश जनपद अमेठी तहसील तिलोई के खाना पुर चपरा स्थित विद्या कलश हाई स्कूल जनपद अमेठीविद्या कलश हाई स्कूल में हिंदी दिवस पर आयोजित हुई विविध प्रतियोगिताएँ, छात्र छात्राएं सम्मानित

अमेठी, विद्याकलश हाई स्कूल खानापुर चपरा में हिंदी दिवस बहुत ही उत्साह एवं हर्ष के साथ मनाया गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० रामकल्प तिवारी एवं मुख्य अतिथि के रूप में पधारे राष्ट्रीय कवि शिव किशोर तिवारी खंजन जी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।
कार्यक्रम संयोजक सुश्री सुरभि शुक्ला ने बताया कि विद्यालय के चार सदनों में अंतर सदनीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमे निबंध लेखन, भाषण, सस्वर कविता पाठ , स्लोगन एवं चित्र कला प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभाग किया । आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों का उत्साह व प्रदर्शन गजब का दिखा ।
बच्चे अपनी मातृ भाषा से कितना प्रेम करते हैं वह उनकी प्रस्तुति, रचनाओं एवं कला कृतियों में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहा था । अपने अध्यक्षीय उदबोधन में डॉ० राम कल्प तिवारी ने हिन्दी की उपादेयता एवं प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की ।समारोह में राष्ट्रीय मंचों पर हिंदी काव्य की धारा प्रवाहित करने वाले शिवा किशोर तिवारी खंजन जी ने अपनी कविताओं के माध्यम से अपनी मातृ भाषा हिंदी को पुष्पांजलि अर्पित की । कार्यक्रम में सभी सदनों के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिनमें भाषण प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में प्रथम आरजू ख़ान द्वितीय आकाश तिवारी तृतीय वैष्णवी जूनियर वर्ग में प्रथम अक्षत तिवारी, द्वितीय अनंत तिवारी तृतीय आयुष, निबंध प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में नंदिनी,द्वितीय सविता तृतीय रिंकी, जूनियर वर्ग में प्रथम अक्षत, द्वितीय प्रतीक, तृतीय सेजल गुप्ता, चित्र कला सीनियर में प्रथम साक्षी,द्वितीय लक्ष्मी सिंह,तृतीय अविनाश मिश्रा,जूनियर वर्ग में प्रथम अंकुर,द्वितीय आरोही,तृतीय सोनाक्षी ,स्लोगन निर्माण में प्रथम श्वेता,द्वितीय प्रतूष,तृतीय अल्तमश, कविता पाठ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में प्रथम तुबा ख़ान,द्वितीय पीयूष पाठक, तृतीय स्थान आकाश प्रजापति , जूनियर वर्ग में प्रथम कुलसुम, द्वितीय स्थान अनन्त तिवारी व तृतीय स्थान पर सिमरन डीप रहे । कार्यक्रम में मेजर ध्यान चंद, रानी लक्ष्मी बाई, स्वामी विवेकानंद एवं कल्पना चावला सदन के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।
रिपोर्ट
श्यामू मौर्य
जिला चीफ ब्यूरो अमेठी

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in